
1 / 9
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया पहुंच चुके हैं. इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे. बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर 7-8 फरवरी तक मलेशिया के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मलेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला.

2 / 9
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया पहुंच चुके हैं. इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे. बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर 7-8 फरवरी तक मलेशिया के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मलेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला.

3 / 9
पीएम मोदी जैसे ही मलेशिया पहुंचे तो वहां के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का पीएम मोदी के साथ एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जो सिर्फ शिष्टाचार नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा संदेश था. हाथ थामना, गले लगाना और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी कार में बैठाना... यह भारत की बढ़ती वैश्विक हैसियत का भी सार्वजनिक प्रदर्शन है.

4 / 9
मलेशिया पहुंचे पर पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो उन देशों को भी चुभ सकती हैं जो एशिया में भारत को हल्का समझती रही हैं. भारत-मलेशिया की यह गर्मजोशी केवल एक दोस्ती नहीं, बल्कि एक रणनीकित संकेत भी है कि नई विश्व व्यवस्था में दिल्ली की आवाज और वजन दोनों बढ़ चुके हैं. यही कारण है कि बीजिंग से रावलपिंडी तक बेचैनी साफ महसूस की जा सकती है.

5 / 9
इस दौरान मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत तो किया ही इसके साथ ही वह पीएम मोदी को अपने साथ अपनी कार में बैठाकर आयोजन स्थल तक लेकर गए. जहां पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने मलेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित किया.

6 / 9
वहीं, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, 'कुआलालंपुर पहुंच गया हूं. हवाई अड्डे पर मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किए गए हार्दिक स्वागत से मैं बहुत अभिभूत हूं. मुझे हमारी वार्ता का इंतजार है और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने की उम्मीद है.'

7 / 9
वहीं, पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, हमारा डायस्पोरा भारत और मलेशिया के बीच एक अहम पुल बना हुआ है. कुआलालंपुर में उनसे बातचीत करके बहुत अच्छा लगा. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं.

8 / 9
बता दें कि पीएम मोदी शनिवार (7 फरवरी, 2026) को मलेशिया के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. पीएम मोदी के दौरे के दौरान उनकी अगवानी खुद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की.

9 / 9
पीएम मोदी के मलेशिया पहुंचने पर एयरपोर्ट पर स्कूली बच्चों ने भी उनका स्वागत किया.