
1 / 7
Vaidhriti Yog: इस वर्ष मेष संक्रांति पर बनने वाला वैधृति योग अत्यंत अशुभ माना जा रहा है, क्योंकि यह सूर्य और चंद्रमा के 180° विपरीत योग से मानसिक अशांति, आर्थिक नुकसान और वैवाहिक बाधाएं लाता है. चेक करें इन किन राशियों पर सबसे अधिक नकारात्मक असर होगा और क्या आपकी राशि इसके प्रभाव से सुरक्षित रहेगी?
वैधृति योग क्या है?

2 / 7
Vaidhriti Yog: ज्योतिष शास्त्र में 27 नित्य योगों में से 27वां है, जो जातकों के जीवन में स्थिरता की कमी और नकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है. इस योग को अत्यंत अशुभ और खतरनाक माना गया है, क्योंकि यह सूर्य और चंद्रमा के बीच नकारात्मक देशांतर संबंध याने 180° के विपरीत कोणीय योग से बनता है, जो मानसिक अशांति, दुर्घटनाओं, आर्थिक नुकसान और वैवाहिक जीवन में बाधाएं लाता है.
वैधृति योग का राशियों पर असर

3 / 7
इस वर्ष जब सूर्यदेव मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तो उस दिन वे चंद्रमा से 180 डिग्री की कोणीय दूरी पर उल्टी दिशा में होंगे और खतरनाक वैधृति योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं, सूर्य-चंद्र का यह योग यूं तो लगभग सभी राशियों के लिए अनुपयुक्त असर डालने वाला है, लेकिन 3 राशियों के जातकों को इससे सबसे अधिक परेशानी हो सकती है. जानिए, ये राशियां कौन-सी हैं और कौन-से ज्योतिष उपाय करने से राहत मिल सकती है?
मेष राशि (Aried)

4 / 7
ये वैधृति योग मेष राशि के लोगों के लिए बिल्कुल आराम देने वाला नहीं है. आपका माइंड तनाव में फंसा रहेगा, छोटी-छोटी बातों पर झगड़े और झंझट होने का पूरा चांस है. पैसों का गेम भी रिस्की रहेगा, अचानक खर्च या नुकसान हो सकता है. हेल्थ के मामले में हल्के में न लें, सिरदर्द, अनिद्रा और थकान हावी हो सकती है. दोस्तों और सोशल सर्किल में धोखे या ड्रामा के सिग्नल हैं. काम का दबाव और जिम्मेदारी अचानक ऊपर आ सकती है. नींद उड़ने और दिमाग में हड़बड़ी वाली स्थिति बन सकती है.
कर्क राशि (Cancer)

5 / 7
कर्क वाले जातकों के लिए ये योग आपके रिश्तों में उबाल लाएगा. पति-पत्नी या फैमिली के साथ बातें उलझ सकती हैं. माइंड इधर-उधर होगा, कॉन्संट्रेशन लो होगा. ट्रैवल या वाहन इस्तेमाल में सतर्क रहें, अचानक रुकावट आ सकती है. पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. पुराने फ्रेंड्स या रिश्तेदारों के साथ दूरी या मिसअंडरस्टैंडिंग बढ़ सकती है. जॉब या बिज़नेस में स्टेबिलिटी फील नहीं होगी. मन में अनचाहा डर और चिंता आपको हिला सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)

6 / 7
धनु राशि वालों को करियर और मनी गेम में ये योग सच में चैलेंजिंग है. वर्क में टकराव और डिसअग्रीमेंट का रिस्क हाई है. निवेश या बिज़नेस में सतर्क न रहें तो नुकसान टल नहीं सकता. हेल्थ छोटे-मोटे प्रॉब्लम दिखा सकती है. फैमिली में अनबन और कम्युनिकेशन गैप हो सकता है. पैसे की अस्थिरता और मनी स्ट्रेस मानसिक थकान ला सकते हैं. नए प्रोजेक्ट या ट्रिप में अचानक रुकावटें आने का पूरा चांस है.
करें ये उपाय

7 / 7
1. शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित करें और 108 बार 'ॐ नमः शिवाय' या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. यह मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है. 2. हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे मानसिक शक्ति बढ़ती है और यह सुरक्षा कवच का काम करता है. 4. 5 मुखी रुद्राक्ष धारण करें. इससे नेगेटिव ऊर्जा कम होती है और मानसिक स्थिरता आती है.