
1 / 8
आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत या मैसेजिंग तक सीमित नहीं रहा. बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, ऑफिस वर्क, एंटरटेनमेंट और पढ़ाई जैसे कई जरूरी काम अब इसी छोटे से डिवाइस से पूरे होते हैं. ऐसे में अगर फोन अचानक स्लो हो जाए या ठीक से काम न करे तो काफी परेशानी हो सकती है. बहुत से लोग एक छोटी सी बात को नजरअंदाज कर देते हैं- फोन को समय-समय पर री-स्टार्ट करना. आइए जानते हैं कि सप्ताह में एक बार फोन री-स्टार्ट करना क्यों फायदेमंद माना जाता है.
स्मार्टफोन अब रोजमर्रा की जरूरत

2 / 8
आज लगभग हर काम के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जाता है. कॉलिंग और मैसेजिंग के अलावा लोग ऑनलाइन पेमेंट, सोशल मीडिया, ऑफिस ईमेल और कई दूसरे जरूरी काम भी इसी से करते हैं. यही वजह है कि अगर फोन ठीक से काम न करे तो हमारी दिनचर्या भी प्रभावित हो सकती है.
छोटी लापरवाही से हो सकता है बड़ा नुकसान

3 / 8
कई बार स्मार्टफोन में आने वाली समस्याएं हमारी ही छोटी-छोटी गलतियों की वजह से होती हैं. अक्सर लोग फोन को लगातार इस्तेमाल करते रहते हैं और उसकी बेसिक मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं देते. ऐसी लापरवाही धीरे-धीरे डिवाइस की परफॉर्मेंस पर असर डाल सकती है.
लंबे समय तक बिना बंद किए फोन चलाना ठीक नहीं

4 / 8
अगर स्मार्टफोन कई दिनों तक लगातार चालू रहता है और उसे कभी री-स्टार्ट नहीं किया जाता, तो सिस्टम में छोटे-मोटे बग्स जमा होने लगते हैं. इसलिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि फोन को कम से कम हफ्ते में एक बार री-स्टार्ट जरूर करना चाहिए.
बहुत कम लोग रखते हैं इस बात का ध्यान

5 / 8
अक्सर देखा गया है कि बहुत कम लोग ही फोन को नियमित रूप से री-स्टार्ट करते हैं. ज्यादातर यूजर्स तब तक इस बारे में नहीं सोचते जब तक फोन स्लो न होने लगे या कोई दिक्कत सामने न आ जाए.
री-स्टार्ट करने से फोन की स्पीड होती है बेहतर

6 / 8
जब हम फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहते हैं, तो कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं. भले ही हम उन्हें इस्तेमाल न कर रहे हों, फिर भी वे रैम का इस्तेमाल करते रहते हैं. फोन री-स्टार्ट करने से रैम क्लियर हो जाती है और डिवाइस पहले की तुलना में तेज काम करने लगता है.
नेटवर्क और इंटरनेट से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं ठीक

7 / 8
कई बार मोबाइल डेटा चालू होने के बावजूद इंटरनेट सही से काम नहीं करता. लोग इसे नेटवर्क की समस्या समझ लेते हैं, लेकिन कई बार यह फोन में आए छोटे सॉफ्टवेयर बग्स की वजह से होता है. ऐसे में एक बार फोन री-स्टार्ट करने से कनेक्टिविटी से जुड़ी दिक्कतें ठीक हो सकती हैं.
हैंग होने और ऐप्स की समस्या में भी मिल सकता है समाधान

8 / 8
अगर आपका स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है या ऐप्स खुलने में ज्यादा समय ले रहे हैं, तो फोन को री-स्टार्ट करना एक आसान समाधान हो सकता है. कई बार ऐसा करने से छोटे-मोटे सॉफ्टवेयर बग्स अपने आप ठीक हो जाते हैं और फोन सामान्य तरीके से काम करने लगता है.