करोड़ों Chrome यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा! सरकार की चेतावनी, तुरंत करें ये काम
अगर आप Google Chrome इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने करोड़ों Chrome यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है.

भारत में Google Chrome सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ब्राउजर है और इसके करोड़ों यूजर्स हैं. लेकिन अब इन्हीं यूजर्स के लिए सरकार की तरफ से बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने Chrome में गंभीर खामियों को लेकर चेतावनी दी है और लोगों से तुरंत ब्राउजर अपडेट करने को कहा है.
सरकारी एजेंसी ने जारी किया ‘क्रिटिकल’ अलर्ट
2 / 8इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने इस मामले को बेहद गंभीर बताया है. एजेंसी के मुताबिक Google Chrome के कुछ वर्जन में ऐसी सिक्योरिटी कमजोरियां मिली हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम को निशाना बना सकते हैं.
लैपटॉप और सिस्टम हो सकते हैं हाईजैक
3 / 8MeitY के तहत काम करने वाली साइबर एजेंसी ने बताया कि Windows, Mac और Linux पर चलने वाले Chrome डेस्कटॉप वर्जन प्रभावित हैं. इन कमियों की मदद से हैकर्स डिवाइस का कंट्रोल हासिल कर सकते हैं, संवेदनशील डेटा चुरा सकते हैं या सिस्टम क्रैश तक कर सकते हैं.
हैकर्स चला सकते हैं खतरनाक कोड
4 / 8एजेंसी के अनुसार, इन कमजोरियों की वजह से कोई भी रिमोट अटैकर डिवाइस पर मनमाना कोड चला सकता है. इसके अलावा सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास करना, डेटा हासिल करना और Denial of Service (DoS) जैसी समस्या पैदा करना भी संभव है. ये भी पढे़ं-टेंशन खत्म! चोरी होते ही खुद लॉक हो जाएगा आपका iPhone, Apple ला रहा है जबरदस्त फीचर
सबसे ज्यादा खतरे में कौन-से Chrome वर्जन?
5 / 8रिसर्चर्स के मुताबिक Linux के लिए Chrome वर्जन 148.0.7778.178 से पुराने और Windows व Mac के लिए 148.0.7778.178/179 से पुराने वर्जन प्रभावित हैं. अगर आपके सिस्टम में पुराना वर्जन चल रहा है, तो खतरा ज्यादा हो सकता है.
Chrome के इन हिस्सों में मिली खामी
6 / 8CERT-In ने बताया कि WebRTC, GPU, QUIC, XR और दूसरे ब्राउजर कंपोनेंट्स में Use-after-free जैसी कमजोरियां पाई गई हैं. हैकर्स इनका फायदा उठाकर यूजर्स को किसी खतरनाक वेबसाइट या लिंक पर भेज सकते हैं. ये भी पढ़ें- Jio यूजर्स की मौज! सिर्फ 200 रुपये में मिलेंगे 15 OTT ऐप्स और 30GB डेटा, सबसे सस्ता प्लान लॉन्च
एक क्लिक से चुरा सकते हैं डेटा
7 / 8अगर यूजर किसी संदिग्ध लिंक या वेब रिक्वेस्ट को खोल देता है, तो हैकर उसके सिस्टम में मैलवेयर इंस्टॉल कर सकता है. इसके जरिए बैंकिंग जानकारी, निजी डेटा और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट तक चोरी हो सकते हैं.
सुरक्षित रहने के लिए तुरंत करें ये काम
8 / 8सरकारी एजेंसी ने साफ कहा है कि Chrome यूजर्स जल्द से जल्द ब्राउजर अपडेट करें. इसके लिए Chrome खोलें, Settings में जाएं और “About Chrome” सेक्शन पर क्लिक करें. यहां ब्राउजर खुद अपडेट चेक करेगा और नया वर्जन इंस्टॉल कर देगा. अपडेट पूरा होने के बाद ब्राउजर को रीस्टार्ट करना जरूरी है. ऐसा करने से नए सिक्योरिटी पैच पूरी तरह एक्टिव हो जाएंगे और आपका सिस्टम पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगा.



















