टेंशन खत्म! चोरी होते ही खुद लॉक हो जाएगा आपका iPhone, Apple ला रहा है जबरदस्त फीचर

अगर आपका iPhone अनलॉक हालत में चोरी हो जाए, तो अब चोरों की चाल काम नहीं आएगी. Apple एक ऐसे नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है, जो स्नैचिंग होते ही फोन को खुद लॉक कर सकता है. जानिए कैसे काम करेगा यह स्मार्ट सिस्टम.

iPhone lock (1)
1 / 6

Apple अब ऐसा नया फीचर लाने की तैयारी में है, जो iPhone चोरी या स्नैच होने की स्थिति में यूजर्स की सुरक्षा बढ़ा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई अनलॉक iPhone अचानक छीन लिया जाता है, तो कुछ समय बाद डिवाइस खुद लॉक हो सकता है, जिससे चोर के लिए उसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाएगा.

विज्ञापन

चोरी के बाद सबसे पहले क्या करते हैं चोर?

चोरी के बाद सबसे पहले क्या करते हैं चोर?2 / 6

जब कोई स्मार्टफोन चोरी होता है, तो चोर सबसे पहले उसकी ट्रैकिंग और सिक्योरिटी सेटिंग्स बंद करने की कोशिश करता है. इसके बाद बैंकिंग ऐप्स या दूसरे ऐप्स का गलत इस्तेमाल करके पैसे ट्रांसफर या ऑनलाइन खरीदारी जैसी घटनाएं हो सकती हैं. Apple का नया फीचर इसी खतरे को कम करने के लिए तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन

Apple के पास पहले से हैं कई सिक्योरिटी फीचर्स

Apple के पास पहले से हैं कई सिक्योरिटी फीचर्स3 / 6

iPhone यूजर्स को सुरक्षा देने के लिए Apple पहले से Find My, Activation Lock और Stolen Device Protection जैसे फीचर्स देता है. हालांकि, कई मामलों में ये फीचर्स चोरी हुए फोन को वापस पाने में पूरी तरह कारगर साबित नहीं हो पाए हैं. नए फीचर में इन कमियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है. ये भी पढ़ें- क्या बैक कवर और टेम्पर्ड ग्लास की वजह से गर्म होता है फोन?  

फेस ऑथेंटिकेशन से ही होगा अनलॉक

फेस ऑथेंटिकेशन से ही होगा अनलॉक4 / 6

रिपोर्ट्स के अनुसार, नया सिस्टम Apple Store में रखे डेमो iPhone की तरह काम कर सकता है. अगर फोन को अचानक तेजी से खींचा या छीना जाता है, तो डिवाइस खुद लॉक हो जाएगा. इसके बाद फोन को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए Face Authentication की जरूरत पड़ सकती है.

विज्ञापन

अलग-अलग सिग्नल से चोरी की पहचान करेगा iPhone

अलग-अलग सिग्नल से चोरी की पहचान करेगा iPhone5 / 6

Apple ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है, जो अलग-अलग संकेतों की मदद से यह पहचान सके कि फोन सामान्य तरीके से इस्तेमाल हो रहा है या चोरी हो चुका है. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर फोन ऑटोमैटिक सिक्योरिटी मोड में जा सकता है. ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आपको किसने किया है Block? मिनटों में ऐसे चलेगा पता  

 iPhone 18 के साथ मिल सकता है नया फीचर

 iPhone 18 के साथ मिल सकता है नया फीचर6 / 6

Apple इस साल iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है. नई सीरीज में कई नए फीचर्स और अपडेटेड चिपसेट देखने को मिल सकते हैं. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि चोरी से बचाने वाला यह नया फीचर इसी साल आएगा या यूजर्स को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन