Jio यूजर्स की मौज! सिर्फ 200 रुपये में मिलेंगे 15 OTT ऐप्स और 30GB डेटा, सबसे सस्ता प्लान लॉन्च
Jio ने 200 रुपये का नया OTT प्लान लॉन्च कर यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है. इस एक रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा मिलेगा.

Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए 200 रुपये का नया एंटरटेनमेंट ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान में 15 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस और 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देखने की सुविधा दी जा रही है. प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और इसके साथ 30GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा.
एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए खास प्लान
2 / 7Jio ने इस नए प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर मूवी, वेब सीरीज और लाइव कंटेंट देखना पसंद करते हैं. कंपनी का कहना है कि अब एक ही रिचार्ज में कई प्लेटफॉर्म्स का फायदा लिया जा सकेगा.
इन OTT प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा एक्सेस
3 / 7200 रुपये वाले Jio OTT Pass में YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play और Tarang Plus जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं.
1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स
4 / 7OTT एक्सेस के अलावा यूजर्स को JioTV ऐप पर 1000 से ज्यादा प्रीमियम लाइव टीवी चैनल्स देखने की सुविधा भी मिलेगी. इसमें JioStar, Sony Entertainment, Sun TV Network, Warner Bros. Discovery और ETV नेटवर्क के चैनल्स शामिल हैं. हालांकि इस प्लान में स्पोर्ट्स चैनल्स शामिल नहीं किए गए हैं. ये भी पढे़ं- खुशखबरी! फ्री में हर रोज 2GB डेटा, SMS और कॉलिंग; जानें क्या है शानदार ऑफर
डेटा और वैलिडिटी की पूरी डिटेल
5 / 7यह प्लान सिर्फ डेटा ऐड-ऑन पैक है. इसमें कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती. यूजर्स को कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी. जिन यूजर्स के पास एक्टिव बेस प्लान है, उन्हें 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता रहेगा.
YouTube Premium और Prime Video ऐसे करें एक्टिव
6 / 7Jio ने बताया है कि YouTube Premium और Amazon Prime Video Mobile Edition के फायदे MyJio ऐप के जरिए क्लेम करने होंगे. बाकी OTT प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स JioTV मोबाइल ऐप में अपने Jio नंबर से लॉगिन करके इस्तेमाल कर सकेंगे. ये भी पढे़ं- बिना रिचार्ज कितने दिन एक्टिव रहता है Jio SIM? TRAI के नियम ने दूर किया कन्फ्यूजन
कहां मिलेगा नया प्लान?
7 / 7Jio का यह नया 200 रुपये वाला OTT प्लान कंपनी की वेबसाइट और MyJio ऐप पर Entertainment Plans सेक्शन में लिस्ट किया गया है. यूजर्स इसे अपने मौजूदा प्रीपेड प्लान के साथ ऐड-ऑन के तौर पर रिचार्ज कर सकते हैं.



















