दिनभर पंखा चलने से कितना आता है बिजली बिल? जानिए हर महीने का खर्च
गर्मी में पंखा लगभग पूरे दिन चलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक 75 वॉट का सीलिंग फैन महीने में कितनी यूनिट बिजली खर्च करता है? अगर घर में 3-4 पंखे हैं तो बिल कितना बढ़ सकता है? जानिए पूरा हिसाब और बिजली बचाने के आसान तरीके.

गर्मी शुरू होते ही घरों में पंखों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. कई लोग पूरे दिन पंखा चलाते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि इसका बिजली बिल पर कितना असर पड़ता है. अगर पंखे की बिजली खपत का सही अंदाजा हो, तो महीने के खर्च को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है.
एक सीलिंग फैन कितनी बिजली खर्च करता है?
2 / 8सामान्य तौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाले सीलिंग फैन 60W से 80W तक बिजली लेते हैं. उदाहरण के लिए, यदि आपके घर में 75 वॉट का पंखा लगा है, तो वह एक घंटे में लगभग 0.075 यूनिट बिजली की खपत करता है. यही गणित आगे चलकर पूरे महीने का बिल तय करता है.
रोज 10 घंटे चलाने पर कितनी यूनिट खर्च होगी?
3 / 8अगर 75 वॉट का पंखा रोजाना औसतन 10 घंटे चलता है, तो वह करीब 0.75 यूनिट बिजली खर्च करेगा. इसी हिसाब से 30 दिनों में एक पंखा लगभग 22.5 यूनिट बिजली की खपत कर सकता है. ये भी पढ़ें- AC को रिमोट से बंद करें या स्विच से? ज्यादातर लोग करते हैं ये बड़ी गलती
एक पंखे का मासिक खर्च कितना आता है?
4 / 8यदि बिजली की दर 7 रुपये प्रति यूनिट मानी जाए, तो 22.5 यूनिट बिजली का खर्च लगभग 157.5 रुपये होगा. यानी एक पंखा महीने भर में करीब 157 रुपये से ज्यादा का बिल बढ़ा सकता है.
घर में 3 पंखे हों तो बिल कितना बढ़ेगा?
5 / 8अगर आपके घर में 3 पंखे हैं और वे नियमित रूप से लंबे समय तक चलते हैं, तो केवल पंखों के कारण ही हर महीने लगभग 450 से 500 रुपये तक का बिजली खर्च हो सकता है. ये भी पढ़ें- 43°C रोज चल रहा AC, जानें 1 टन और 1.5 टन AC दिनभर चलाने पर कितने यूनिट बिजली खाता है?
BLDC फैन क्यों बन रहे हैं लोगों की पहली पसंद?
6 / 8आजकल बाजार में BLDC (Brushless Direct Current) तकनीक वाले फैन काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. ये केवल 25 से 35 वॉट बिजली खर्च करते हैं. पुराने फैन की जगह BLDC फैन लगाने से बिजली की खपत आधे से भी कम हो सकती है और लंबे समय में अच्छी बचत मिलती है.
खाली कमरे में चलता पंखा बढ़ा सकता है बिल
7 / 8कई घरों में ऐसा होता है कि कमरे में कोई नहीं होता, फिर भी पंखा चलता रहता है. यही छोटी-छोटी लापरवाहियां महीने के अंत में बिजली बिल को बढ़ा देती हैं. खासकर 3-4 पंखों वाले घरों में इसका असर और ज्यादा दिखाई देता है.
ये भी पढ़ें- 1 टन और 1.5 टन AC को रोज कितनी देर चलाने पर बिजली बिल जीरो आएगा?
बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
8 / 8अगर आप बिजली बिल कम करना चाहते हैं, तो कमरे से निकलते समय पंखा बंद करना न भूलें. मौसम ज्यादा गर्म न हो तो पंखे की स्पीड कम रखें. साथ ही पुराने पंखों की जगह स्टार रेटिंग वाले मॉडल चुनना भी फायदेमंद हो सकता है. पुराने रेग्युलेटर की तुलना में इलेक्ट्रॉनिक रेग्युलेटर ज्यादा ऊर्जा-कुशल होते हैं. पंखे की स्पीड जरूरत के अनुसार रखने से बिजली की खपत भी कम की जा सकती है. यह एक छोटी लेकिन असरदार बचत की आदत है.



















