1 टन और 1.5 टन AC को रोज कितनी देर चलाने पर बिजली बिल जीरो आएगा?
दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली फ्री है, लेकिन AC ज्यादा चलाया तो हजारों का बिल आ सकता है. जानिए 1 टन और 1.5 टन AC को रोज कितनी देर चलाने पर बिल जीरो रह सकता है.

दिल्ली की भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर अब सिर्फ लग्जरी नहीं रहा. बढ़ती गर्मी के कारण ज्यादातर घरों में AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके साथ बिजली बिल की चिंता भी बढ़ने लगी है.
200 यूनिट तक फ्री बिजली का फायदा
2 / 8दिल्ली सरकार की योजना के तहत अगर किसी घर की महीनेभर की बिजली खपत 200 यूनिट तक रहती है, तो उपभोक्ता को बिजली बिल नहीं देना पड़ता. यही वजह है कि लोग अब बिजली खपत पर खास ध्यान देने लगे हैं. अगर बिजली खपत 200 यूनिट से ज्यादा हो जाती है, तो पूरा स्लैब बदल जाता है. इसके बाद उपभोक्ता को पूरा बिजली बिल देना पड़ सकता है, जो कई बार हजारों रुपये तक पहुंच जाता है.
कितना बिजली खर्च करता है इन्वर्टर AC?
3 / 8एक्सपर्ट्स के मुताबिक नए 5 स्टार इन्वर्टर AC पहले के मुकाबले कम बिजली खर्च करते हैं. 1.5 टन का इन्वर्टर AC औसतन हर घंटे करीब 1 से 1.2 यूनिट बिजली इस्तेमाल करता है.
दूसरे उपकरण भी बढ़ाते हैं खपत
4 / 8घर में सिर्फ AC ही नहीं चलता. फ्रिज, पंखा, टीवी, वॉशिंग मशीन और लाइट जैसी चीजें भी बिजली खर्च करती हैं. ऐसे में AC के लिए सीमित यूनिट ही बचती हैं.
1.5 टन AC कितनी देर चलाना सही?
5 / 8अगर पूरे घर की बिजली खपत को ध्यान में रखा जाए, तो 1.5 टन इन्वर्टर AC को रोज करीब 3 से 5 घंटे तक चलाने पर कुल खपत 200 यूनिट के अंदर रह सकती है. ये भी पढ़ें-क्या पूरी रात AC ऑन रखना सुरक्षित है, या ये रातभर चलाने से जल्दी खराब हो जाता है?
1 टन AC के लिए कितना समय सही?
6 / 81 टन इन्वर्टर AC की बिजली खपत थोड़ी कम होती है. ऐसे में इसे रोजाना लगभग 4 से 6 घंटे तक चलाया जा सकता है और फिर भी बिजली बिल जीरो रखने की संभावना बनी रहती है. ये भी पढ़ें- AC फिल्टर को कितने दिनों में साफ करना चाहिए? जान लेंगे तो नहीं होगा बड़ा खर्चा
टेंपरेचर सेटिंग और पंखा चलाने से भी पड़ता है फर्क
7 / 8विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि AC को 24 से 26 डिग्री तापमान पर चलाना सबसे बेहतर रहता है. इससे कमरे में अच्छी कूलिंग मिलती है और बिजली की बचत भी होती है. अगर AC के साथ सीलिंग फैन भी चलाया जाए और कमरे के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखी जाएं, तो कूलिंग तेजी से होती है. इससे AC पर कम दबाव पड़ता है और बिजली की खपत घटती है.
सही इस्तेमाल से बिल रह सकता है जीरो
8 / 8अगर AC का इस्तेमाल समझदारी से किया जाए और बिजली खपत पर नजर रखी जाए, तो दिल्ली की गर्मी में आराम भी मिल सकता है और महीने का बिजली बिल भी जीरो रखा जा सकता है. (Images Credit- Freepik & AI)



















