AC को रिमोट से बंद करें या स्विच से? ज्यादातर लोग करते हैं ये बड़ी गलती

क्या आप भी AC को सीधे स्विच से बंद कर देते हैं? अगर हां, तो यह आदत आपके AC की लाइफ और बिजली बिल दोनों पर असर डाल सकती है. जानिए AC को रिमोट से बंद करना बेहतर है या स्विच से, और बिजली बचाने का सही तरीका क्या है.

ac_eefcde
1 / 6

 

गर्मी के मौसम में AC का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि AC को बंद करने का सही तरीका क्या है. कुछ लोग रिमोट का इस्तेमाल करते हैं, जबकि कई लोग सीधे स्विच ऑफ कर देते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि कौन-सा तरीका बेहतर है और किससे बिजली की ज्यादा बचत होती है.

विज्ञापन

रिमोट से बंद करने पर क्या होता है?

रिमोट से बंद करने पर क्या होता है?2 / 6

जब आप AC को रिमोट की मदद से बंद करते हैं, तो वह पूरी तरह ऑफ नहीं होता बल्कि स्टैंडबाय मोड में चला जाता है. इस दौरान AC थोड़ी-बहुत बिजली खर्च करता है, लेकिन यह तरीका सिस्टम के लिए सुरक्षित माना जाता है और इसके जरूरी पार्ट्स को नुकसान नहीं पहुंचाता.

विज्ञापन

सीधे स्विच ऑफ करने से क्या हो सकता है?

सीधे स्विच ऑफ करने से क्या हो सकता है?3 / 6

अगर AC को बिना रिमोट इस्तेमाल किए सीधे स्विच से बंद कर दिया जाए, तो कई बार कंप्रेसर और दूसरे महत्वपूर्ण पार्ट्स पर असर पड़ सकता है. AC को बंद होने के लिए एक निश्चित प्रक्रिया पूरी करनी होती है, जिसे रिमोट कंट्रोल बेहतर तरीके से मैनेज करता है. ये भी पढ़ें- AC चलाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने तय किया नया तापमान, बिजली बचाने जारी किए नए आदेश

 बिजली बचाने के लिए कौन-सा तरीका सही?

 बिजली बचाने के लिए कौन-सा तरीका सही?4 / 6

रिमोट से बंद करने के बाद AC थोड़ी बिजली जरूर खर्च करता है, क्योंकि वह स्टैंडबाय मोड में रहता है. हालांकि यह खपत बहुत कम होती है. अगर आप पूरी तरह बिजली बचाना चाहते हैं, तो AC बंद करने के बाद स्विच ऑफ कर सकते हैं या प्लग भी निकाल सकते हैं.  

विज्ञापन

AC की लाइफ बढ़ाने के लिए क्या करें?

AC की लाइफ बढ़ाने के लिए क्या करें?5 / 6

विशेषज्ञों के अनुसार AC को रिमोट से बंद करना ज्यादा सुरक्षित तरीका है. इससे कंप्रेसर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स सही तरीके से शटडाउन होते हैं, जिससे उनकी उम्र बढ़ सकती है. बार-बार सीधे स्विच ऑफ करना लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकता है. ये भी पढ़ें- 43°C रोज चल रहा AC, जानें 1 टन और 1.5 टन AC दिनभर चलाने पर कितने यूनिट बिजली खाता है?

घर से बाहर जाते समय क्या करें?

घर से बाहर जाते समय क्या करें?6 / 6

अगर आप घर पर हैं और AC को थोड़ी देर बाद फिर चालू करना है, तो केवल रिमोट से बंद करना बेहतर रहता है. लेकिन अगर आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो पहले रिमोट से AC बंद करें और उसके बाद स्विच ऑफ कर दें. चाहें तो अतिरिक्त सुरक्षा और बिजली बचत के लिए प्लग भी निकाल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन