43°C रोज चल रहा AC, जानें 1 टन और 1.5 टन AC दिनभर चलाने पर कितने यूनिट बिजली खाता है?

43 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी में लोग घंटों AC चला रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पूरा दिन AC चलाने पर कितना बिजली बिल आता है? 1 टन और 1.5 टन AC कितनी यूनिट खपत करते हैं, किस तापमान पर सबसे ज्यादा बचत होती है और कैसे 5-स्टार व इन्वर्टर AC आपका बिल आधा कर सकते हैं, जानिए पूरी डिटेल.

AC electricity consumption
1 / 9

 

भीषण गर्मी में लोग राहत पाने के लिए घंटों AC चला रहे हैं. कई शहरों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अगर AC पूरे दिन चले तो आखिर बिजली का बिल कितना आएगा. एसी कितना बिजली खर्च करेगा, यह उसकी टन क्षमता, स्टार रेटिंग और तापमान सेटिंग पर निर्भर करता है. सही जानकारी होने पर बिजली का खर्च काफी हद तक कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

1 टन AC कितनी बिजली खर्च करता है?

1 टन AC कितनी बिजली खर्च करता है?2 / 9

अगर आपके घर में 1 टन का 3-स्टार इन्वर्टर AC लगा है और उसे 24 से 25 डिग्री तापमान पर चलाया जा रहा है, तो यह प्रति घंटे करीब 0.8 से 1.2 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है.

विज्ञापन

पूरे दिन चलाने पर कितनी होगी खपत?

पूरे दिन चलाने पर कितनी होगी खपत?3 / 9

1 टन का इन्वर्टर AC अगर लगातार लंबे समय तक चलता है, तो दिनभर में लगभग 8 से 12 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है. यह इस्तेमाल और मौसम के हिसाब से थोड़ा कम-ज्यादा भी हो सकता है.

कमरे के हिसाब से चुनें सही AC

कमरे के हिसाब से चुनें सही AC4 / 9

विशेषज्ञों का मानना है कि AC हमेशा कमरे के साइज के अनुसार ही खरीदना चाहिए. जरूरत से ज्यादा बड़ा या छोटा AC बिजली की खपत बढ़ा सकता है और कूलिंग पर भी असर डाल सकता है. ये भी पढे़ं- 1 टन और 1.5 टन AC को रोज कितनी देर चलाने पर बिजली बिल जीरो आएगा?

विज्ञापन

1.5 टन AC ज्यादा बिजली खाता है

1.5 टन AC ज्यादा बिजली खाता है5 / 9

अगर आपके घर में 1.5 टन का AC है, तो इसकी बिजली खपत और बढ़ जाती है. यह एसी प्रति घंटे लगभग 1.2 से 1.8 यूनिट तक बिजली खर्च कर सकता है.

 5-स्टार AC से हो सकती है बचत

 5-स्टार AC से हो सकती है बचत6 / 9

बाजार में मिलने वाले 5-स्टार रेटिंग वाले AC, 3-स्टार मॉडल की तुलना में कम बिजली खर्च करते हैं. लंबे समय में ये बिजली बिल पर अच्छा असर डाल सकते हैं.

विज्ञापन

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कैसे बचाती है बिजली?

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कैसे बचाती है बिजली?7 / 9

इन्वर्टर AC कमरे के तापमान के हिसाब से अपने कंप्रेसर की स्पीड खुद कम-ज्यादा करता है. इसी वजह से सामान्य AC की तुलना में करीब 20 से 30 प्रतिशत तक बिजली बचाई जा सकती है. ये भी पढे़ं-AC फिल्टर को कितने दिनों में साफ करना चाहिए? जान लेंगे तो नहीं होगा बड़ा खर्चा

सही तापमान सेट करना है जरूरी

सही तापमान सेट करना है जरूरी8 / 9

अगर AC को 24°C या 25°C पर चलाया जाए, तो यह बिजली बचाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. यह तापमान सेहत और कूलिंग दोनों के लिए सही माना जाता है. कई लोग AC को 18°C या 20°C पर चला देते हैं. ऐसा करने पर कंप्रेसर लगातार पूरी ताकत से काम करता है, जिससे बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है.

विज्ञापन

 24-25°C पर AC कम मेहनत करता है

 24-25°C पर AC कम मेहनत करता है9 / 9

जब कमरा एक बार ठंडा हो जाता है, तो 24°C या 25°C पर सेट AC को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. इससे बिजली की बचत होती है और मशीन पर भी कम दबाव पड़ता है. (Image Credit- Freepik)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन