
1 / 8
हिंदी सिनेमा के कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है, तब्बू भी उनमें से एक है, जिनकी फिल्में लोगों को खूब पसंद आती है. अभिनेत्री ने बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. हालांकि, आज हम अभिनेत्री की 7 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिससे आप ओटीटी पर देख सकते हैं.
दृश्यम

2 / 8
लिस्ट में पहला नाम तब्बू की फिल्म 'दृश्यम' का आता है. इस फिल्म में तब्बू और अजय देवगन नजर आए थे. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो आपको पूरे समय बांधे रखती है.
अंधाधुन

3 / 8
दूसरे नंबर पर फिल्म 'अंधाधुन' का नाम आता है. इस फिल्म में अभिनेत्री ने शानदार एक्टिंग की थी. यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी. आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
लाइफ ऑफ पाई

4 / 8
तीसरे स्थान पर बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' का नाम आता है. यह फिल्म यूट्यूब पर फ्री में देखी जा सकती है. इस फिल्म को आईएमडीबी ने 7.9 की शानदार रेटिंग दी है.
हम साथ साथ हैं

5 / 8
चौथे नंबर पर तब्बू की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' का नाम शुमार है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया था. आज भी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आती है. अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.
विरासत

6 / 8
पांचवें नंबर पर फिल्म 'विरासत' का नाम शुमार है. इस फिल्म में तब्बू के साथ अनिल कपूर नजर आए थे. यह फिल्म साल 1997 को रिलीज की गई थी इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है.
दे दे प्यार दे

7 / 8
लिस्ट में छठा नाम 'दे दे प्यार दे' शामिल है. इस फिल्म में आपको शानदार कॉमेडी और रोमांस देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म में तब्बू, अजय देवगन, रकुल प्रीत जैसे कलाकार नजर आए हैं. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया

8 / 8
लिस्ट में आखिरी नाम 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया' का आता है. यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों को याद है. यह फिल्म यूट्यूब पर फ्री में देखी जा सकती है.