
1 / 8
Subedaar Streaming On Prime Video: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर नई फिल्म रिलीज की गई है, जो सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है. इसमें 60 साल के अभिनेता जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए. फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई. चलिए बताते हैं इस मूवी के बारे में.

2 / 8
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है. इसमें फिल्में ओटीटी पर कई महीने और हफ्ते तक दस्तक देती हैं. ऐसे में अब एक्शन ड्रामा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई तो छा गई. इसमें 60 के एक्टर एक्शन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनका 90s वाला अवतार देखने के लिए मिल रहा है. (Photo- Youtube)

3 / 8
दरअसल, हम जिस एक्शन और सस्पेंस से भरी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि 'सूबेदार' है, जिसमें अनिल कपूर ने लीड रोल प्ले किया है. अनिल कपूर का एक बार फिर से 90 के दशक वाला एक्शन अवतार देखने के लिए मिल रहा है. (Photo- Youtube)

4 / 8
अनिल कपूर की इस एक्शन ड्रामा फिल्म का टाइटल कुछ और नहीं बल्कि 'सूबेदार' है. इसमें अनिल एक रिटायर्ड आर्मी अफसर सूबेदार अर्जुन मौर्य के रोल में हैं, जो अलग ही सोच में नजर आते हैं. वो अपने अतीत का बोझ लेकर घर लौटते हैं. आखिर में उनका रास्ता प्रिंस से मिलता है. (Photo- Youtube)

5 / 8
फिल्म में प्रिंस का रोल आदित्य रावल ने किया है, जिससे सूबेदार का टकरार होता है. वहीं, विलेन की भूमिका में मोना सिंह हैं, जो दीदी की भूमिका में हैं. फिल्म में एक्ट्रेस राधिका मदान भी हैं, जो अनिल कपूर की बेटी की भूमिका प्ले कर रही हैं. कहानी में पिता और बेटी के खराब रिश्ते पर भी फोकस किया गया है. (Photo- Youtube)

6 / 8
फिल्म 'सूबेदार' का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है. वहीं, फिल्म को अनिल कपूर के साथ ही विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है. इसमें सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैजल मलिक और खुशबू सुंदर जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. (Photo- Youtube)

7 / 8
अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है और ये आते ही ओटीटी पर छा गई है. फिल्म को हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगु में दुनियाभर में 240 देशों में देख सकते हैं. (Photo- Youtube)

8 / 8
'सूबेदार' ओटीटी रिलीज. (Photo- Youtube)