
1 / 8
Rashmika-Vijay Wedding Reception: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को ग्रैंड वेंडिंग की, जिसके बाद से कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ. वह अपने चाहने वालों से मिल रहे हैं और इसी बीच अब बीती शाम उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया.

2 / 8
विजय रश्मिका ने राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में रॉयल वेडिंग की. इनकी शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. ऐसे में अब कपल ने 4 मार्च को होली के मौके पर हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई है. (Photo- Rashmika Mandanna/X Fan Page)

3 / 8
वेडिंग रिसेप्शन में रश्मिका मंदाना ने ट्रेडिशनल लुक में फैंस का दिल ही जीत लिया. एक्ट्रेस को इस दौरान साड़ी में शानदार लुक में देखा गया. उन्होंने गहरे लाल रंग की सिल्क साड़ी कैरी की थी. इसकी खासियत ये थी कि इसमें गोल्डन बॉर्डर था. (Photo- Rashmika Mandanna/X Fan Page)

4 / 8
रश्मिका की साड़ी में सोना-चांदी की कढ़ाई की गई थी. वह साड़ी के साथ ही मांग में सिंदूर तक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं. इसके साथ ही अभिनेत्री ने हैवी जूलरी, माथे पर हिंदी और उनकी सिग्नेचर मुस्कान खूबसूरती में चांर चांद लगा रही है. वो इस दौरान किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं. (Photo- Rashmika Mandanna/X Fan Page)

5 / 8
इसके साथ ही अगर विजय देवरकोंडा की बात की जाए तो उन्होंने अपनी सादगी के साथ सबका दिल जीत लिया. उन्हें रिसेप्शन में ट्रेडिशनल सफेद कुर्ता और धोती में देखा गया था. (Photo- Rashmika Mandanna/X Fan Page)

6 / 8
विजय को कंधे पर दुपट्टा और चेहरे पर लंबी मूंछों में उन्हें स्टाइलिश अवतार में देखा गया. वो दोनों ही देसी रंग में रंगे हुए नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लगी. इस दौरान दोनों ने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर पैपराजी का अभिवादन भी किया. (Photo- Rashmika Mandanna/X Fan Page)

7 / 8
विजय और रश्मिका सिर्फ दूल्हा-दु्ल्हन ही नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार भी एक साथ नजर आया. तस्वीरों में रश्मिका और विजय के पैरेंट्स के अन्य सदस्य भी पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे दिखे हैं. इस रिसेप्शन को भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है. (Photo- Rashmika Mandanna/X Fan Page)

8 / 8
रश्मिका मंदाना. (Photo- Rashmika Mandanna/X Fan Page)