Ramayana Trailer Dialogues: रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ट्र्रेलर में धांसू डायलॉग्स सुनने को मिले हैं, जिन्हें सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इन डायलॉग्स की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. चलिए इन वायरल डायलॉग्स पर एक नजर डालते हैं.
'रावण' का डायलॉग

2 / 7
रावण बने यश ने ट्रेलर में ही अपने लुक से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. रावण के रोल में यश पूरी तरह फिट हो रहे हैं. वहीं फिल्म के ट्रेलर में सबसे पहला डायलॉग उन्हीं का सुनने को मिलता है. यश बोलते हैं, 'देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों लोक में एक ही राज होगा- रावण राज.'
'राम' का डायलॉग

3 / 7
रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर ऑडियंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं. ट्रेलर में रणबीर कपूर राक्षसों से लड़ते दिखाई दे रहे हैं. वहीं ट्रेलर में उनके डायलॉग्स भी फेमस हो रहे हैं. इस डायलॉग को रणबीर कपूर दशरथ बने अरुण गोविल के सामने बोलते हैं. रणबीर कहते हैं, 'विश्व कल्याण के लिए अगर मेरा अंत भी हो जाए, तो भी मुझे स्वीकार है.'
'राम' का दूसरा डायलॉग

4 / 7
रणबीर कपूर का एक और डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें वो अपने पिता दशरथ और महारानी कैकयी से बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो बोलते हैं, 'निर्णय मैं ले चुका हूं, एक पुत्र होने के नाते अपने पिता के वचन का पालन करना मेरा कर्तव्य है.'
'सीता' का वायरल डायलॉग

5 / 7
'रामायण' में साई पल्लवी सीता का रोल निभा रही हैं. ट्रेलर में सीता बनकर साई पल्लवी राम बने रणबीर कपूर को बोलती हैं, 'उस वचन का क्या, जो आपने मुझे विवाह के वक्त दिया था, अब हमारा भाग्य एक है और भाग्य में जो भी लिखा है, मुझे स्वीकार है.'
'रावण' का दूसरा वायरल डायलॉग

6 / 7
फिल्म के ट्रेलर में यश का एक और डायलॉग सुनने को मिलता है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें वो गुस्से में शूर्पनखा बनीं रकुल प्रीत सिंह को बोलते हैं, 'राम से प्रतिशोध लिया जाएगा शूर्पणखा, न राम की मृत्यु साधारण होगी, न उसका अपमान.'
रणबीर कपूर का तीसरा डायलॉग

7 / 7
ट्रेलर में रणबीर कपूर का एक और डायलॉग काफी फेमस हो रहा है. इसमें वो रावण को चेतावनी देते हो कह रहे हैं, 'रावण तीनों लोको का स्वामी है, तो तीनों तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा, मैं अपनी सीता को वापस लाऊंगा.'