
1 / 7
Rajpal Yadav: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजपाल यादव की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. जब भी वो स्क्रीन पर आते हैं, तभी ऑडियंस को खूब हंसाते हैं. अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई है. 90 के दशक से ऑडियंस को एंटरटेन करते आ रहे कॉमेडी स्टार आज भी पब्लिक के दिलों में राज कर रहे हैं. चलिए एक्टर के बारे में डिटेल में जानते हैं.

2 / 7
राजपाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में 'दिल क्या करे' से की थी. हालांकि इस फिल्म में एक्टर को कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई थी. इसके बाद एक्टर साल 2000 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'जंगल' में नजर आए थे.

3 / 7
'जंगल' में एक्टर नेगेटिव किरदार निभाते नजर आए थे. इस फिल्म के बाद एक्टर ऑडियंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे. इसके बाद साल 2003 में एक्टर 'एक और एक ग्यारह' मूवी में कॉमेडी करते नजर आए.

4 / 7
'एक और एक ग्यारह' में नजर आने के बाद एक्टर ने कई फिल्मों में कॉमेडी कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. इनमें 'मुझसे शादी करोगी', 'फिर हेरा फेरी', 'पार्टनर', 'भूल भुलैया', 'भूतनाथ', 'क्रेजी 4', 'चुप-चुपके', 'भागम भाग' और 'मालामाल वीकली' शामिल हैं.

5 / 7
राजपाल यादव ने बैक-टू-बैक कॉमेडी फिल्में देकर कॉमेडियन एक्टर के तौर पर अपनी इमेज बनाई. फिल्मों में आने से पहले राजपाल यादव डीडी नेशनल के टीवी सीरियल 'मुंगेरी के भाई नौरंगिलाल' में नजर आए थे.

6 / 7
वहीं कुछ फिल्मों में राजपाल यादव ने लीड एक्टर के तौर पर भी काम किया है. इनमें 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं', 'लेडीज टेलर', 'रामा रामा क्या है ड्रामा', 'हैलो', 'हम लल्लन बोल रहे हैं', 'कुश्ती', 'मिर्च', 'बेनी' और 'बब्लू और मैं', 'मेरी पत्नी और वो' जैसी फिल्में शामिल हैं.

7 / 7
राजपाल यादव और अक्षय खन्ना की जोड़ी भी बॉलीवुड में काफी हिट रही है. दोनों कईं फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इनमें 'खट्टी मीठा', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'मुझसे शादी करोगी', 'गरम मसाला' और 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' शामिल हैं.