
1 / 10
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की जोड़ी बिल्कुल राम सीता जैसी पवित्र मानी जाती है. इनका एक दूसरे के साथ मिलन किसी दैवीय मिलन से कम नहीं होता. विवाह के बाद इनका जीवन खुशियों से भर जाता है.

2 / 10
न्यूमरोलॉजी का जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है. इसके जरिए आप कई चीजों के बारे में पता लगा सकते हैं. जैसे कि कुछ मूलांक के लोग की जोड़ियां बहुत पवित्र मानी जाती हैं. यह बिल्कुल राम सीता की तरह सुंदर और आदर्शवादी होती हैं. (Credit- Pinterest)

3 / 10
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 और मूलांक 1 की जोड़ी राम-सीता की तरह पवित्र होती है. इन दोनों मूलांक का साथ इन्हें काफी तरक्की देता है. यह जोड़ी प्रेम, भक्ति और समझदारी से आगे बढ़ती है. इनमें एक दूसरे के लिए समर्पण देखा जाता है. (Credit- Pinterest)

4 / 10
मूलांक 1 की अगर बात करें तो यह सूर्य का अंक होता है. इस अंक के लोग बहुत महत्वाकांक्षी, स्वतंत्र और नेतृत्व करने वाले होते हैं. वे मेहनत से आगे बढ़ते हैं और कभी हार नहीं मानते. अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई को हुआ है, इसलिए उनका मूलांक 1 है. वे फिल्मों में अपनी मेहनत और हिम्मत से सफल हुई हैं. ऐसे लोग जिंदगी में साफ लक्ष्य रखते हैं और परिवार के लिए भी मजबूत होते हैं.(Credit- Pinterest)

5 / 10
मूलांक 5 बुध ग्रह का अंक है. इस अंक वाले लोग बहुत तेज दिमाग वाले, बदलाव पसंद करने वाले और आजादी चाहने वाले होते हैं. वे नई चीजें सीखना और घूमना-फिरना पसंद करते हैं. विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर को हुआ है, इसलिए उनका मूलांक 5 है. क्रिकेट में उनकी सफलता इसी तेजी और अनुकूलन क्षमता से आई है. ऐसे लोग जीवन में उतार-चढ़ाव को आसानी से झेल लेते हैं.(Credit- Pinterest)

6 / 10
यह जोड़ी बहुत अच्छी मानी जाती है. क्योंकि मूलांक 1 स्थिरता और दिशा देता है, जबकि मूलांक 5 रोमांच और नई ऊर्जा लाता है. दोनों एक-दूसरे को आजादी देते हैं और साथ मिलकर मजबूत बनते हैं. शादी के बाद जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव आते हैं. जैसे प्यार बढ़ता है, आध्यात्मिक रुचि जागती है और परिवार खुशहाल होता है.(Credit- Pinterest)

7 / 10
बॉलीवुड की अनुष्का शर्मा (मूलांक 1) और क्रिकेटर विराट कोहली (मूलांक 5) की जोड़ी इसका सबसे अच्छा उदाहरण है. शादी के बाद विराट में बड़ा बदलाव आया है. वे पहले से ज्यादा शांत, भक्ति में रुचि रखने वाले और आध्यात्मिक हो गए हैं. (Credit- Pinterest)

8 / 10
अनुष्का के साथ शादी के बाद उनका मंदिर जाना, कृष्ण भक्ति और परिवार पर ध्यान देना बढ़ा. उनकी जोड़ी में प्यार, सम्मान और समझ बहुत गहरी है. दोनों एक-दूसरे की सफलता में साथ देते हैं और जीवन को खुशहाल बनाते हैं.(Credit- Pinterest)

9 / 10
यह जोड़ी राम सीता की तरह एक दूसरे के पूरक होते हैं. मुश्किलों में यह लोग एक दूसरे के लिए किसी मजबूत स्तंभ की तरह खड़े होते हैं, जिससे इनका रिश्ता और मजबूत होता है. इनकी प्यारी फैमिली और पार्टनर का साथ ही सबकुछ होता है. जैसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का है. (Credit- Pinterest)

10 / 10
Disclaimer: यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Credit- Pinterest)