JioHotstar trending Show: जियोहॉटस्टार पर टीवी का रियलिटी शो दूसरे नंबर पर छाया हुआ है. इस शो का फिनाले हो चुका है लेकिन इसके बाद भी ये ट्रेंडिंग बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी इस शो के कॉमेडी सीन्स वायरल हो रहे हैं. फैंस भी इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस शो की बात कर रहे हैं.
जियोहॉटस्टार का ट्रेंडिंग शो

2 / 6
जियोहॉटस्टार के इस ट्रेंडिंग शो नाम 'लाफ्टर शेफ्स' है. इस शो के अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं इस शो के तीनों सीजन्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. हाल ही में इस शो का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है और ये शो जियोहॉटस्टार पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.
शो की थीम

3 / 6
शो की थीम की बात करें तो इसमें कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी का डोज मिलेगा. टीवी के जाने-माने सेलेब्स इस शो में कुकिंग करते नजर आ रहे हैं. ये सितारे शो के जज शेफ हरपाल सिंह सोखी को अपनी कुकिंग से इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं. वहीं इस शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर भी इस शो की खूब तारीफ की जा रही है.
कौन बना तीसरे सीजन का विनर?

4 / 6
'लाफ्टर शेफ्स' के तीसरे सीजन का फिनाले हाल ही में हु़आ है. इस शो की ट्रॉफी अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीती है. वहीं फिनाले होने के बाद भी ये शो जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया हुआ है. इस शो को ऑडियंस अभी भी देखना पसंद कर रहे हैं.
शो के कंटेस्टेंट्स

5 / 6
'लाफ्टर शेफ्स' के तीनों सीजन्स को फैंस ने खूब प्यार किया है. वहीं तीसरे सीजन में अली गोनी-जन्नत जुबैर के साथ-साथ अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, कश्मीरा शाह-कृष्णा अभिषेक, अभिषेक कुमार-समर्थ जुरैल, निया शर्मा-सुदेश लहरी, तेजस्वी प्रकाश-अर्जुन बिजलानी और करण कुंद्रा-एल्विश यादव नजर आए.
ऑडियंस का बना फेवरेट

6 / 6
भारती सिंह के इस शो को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. अब भले ही इस शो के नए एपिसोड्स नहीं रिलीज होंगे, लेकिन आप इस शो के पुराने एपिसोड्स को देख सकते हैं. शो खत्म होने के बाद भी ऑडियंस की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गया है.