1 / 6
JioHotstar Top Trending Series: जियोहॉटस्टार पर 2 महीने से 2 सीजन की रोमांटिक थ्रिलर सीरीज ट्रेंड कर रही है. इसमें रोमांस के साथ-साथ बदले की कहानी भी देखने को मिलेगी. सोशल मीडिया पर भी इस रोमांटिक थ्रिलर के खूब चर्चे हो रहे हैं. फैंस भी इस सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं. वीकेंड बिंज के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है. चलिए आपको भी बताते हैं सीरीज का नाम क्या है.
जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज

2 / 6
जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ठुकरा के मेरा प्यार' है. 2 महीने पहले इस सीरीज का दूसरे सीजन रिलीज किया गया और ये आज भी जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. सीरीज के हर सीन में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.
सीरीज की कहानी

3 / 6
सीरीज की कहानी की बात करें तो पहले सीजन में कुलदीप और शानविका की लव स्टोरी देखने को मिलती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शानविका कुलदीप को झूठे प्यार में फंसाती है. इसके बाद शानविका की फैमिली कुलदीप के परिवार को नीचा दिखाने के लिए उनकी बेज्जती करती है और उनके साथ मारपीट भी करती है. ये घटना कुलदीप को पूरी तरह बदल देती है.
सीजन 2 में बदली कहानी

4 / 6
वहीं सीजन 2 में कहानी कुछ और ही मोड़ लेती है. कुलदीप IAS अफसर बनकर शानविका के परिवार से बदला लेता है और इस दौरान कहानी पूरी तरह पलट जाती है. सीरीज के दूसरे सीजन के अभी तक 33 एपिसोड्स रिलीज कर दिए गए हैं. 33वां एपिसोड हाल ही में 7 अगस्त को रिलीज किया गया है. जिसके बाद से ऑडियंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.
कितने हैं सीरीज के एपिसोड्स?

5 / 6
सीरीज के पहले सीजन में 19 एपिसोड्स हैं. वहीं दूसरे सीजन के 33 एपिसोड्स को मिलाकर इस सीरीज में अभी तक 52 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं सीरीज में कुलदीप का किरदार धवल ठाकुर ने निभाया है और शानविका के किरदार में संचिता बसु हैं. इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

6 / 6
धवल ठाकुर और संचिता बसु स्टारर इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है. वहीं अगर आप किसी नई सीरीज की तलाश में हैं तो इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज ने 'द ताज स्टोरी', 'धुरंधर: द रिवेंज', 'उयिर', 'धुरंधर', 'प्रीतम एंड पेड्रो' और 'गट्टा कुश्ती' को पीछे छोड़ दिया है.