
1 / 8
Birthday Special: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे रहे हैं जिनका बैकग्राउंड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है. इनमें से कुछ सितारे ऐसे रहे हैं जिन्होंने ऑडियंस के दिलों पर राज किया, तो कुछ सितारे ऑडियंस के दिलों में जगह बनाने में नाकामयाब रहे. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिनके पिता बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रहे हैं. चलिए इस एक्टर के बारे में डिटेल में जानते हैं.
एक्टर का डेब्यू

2 / 8
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि फरदीन खान हैं. फरदीन खान बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 'प्रेम अगन' से की थी. 1998 में आई इस फिल्म से फरदीन खान ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी.
पहली फिल्म के लिए जीता अवॉर्ड

3 / 8
फरदीन खान को अपनी पहली फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इस फिल्म के बाद एक्टर ने साल 2000 में आई 'जंगल' फिल्म में काम किया, लेकिन इस फिल्म को ऑडियंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया.
इन फिल्मों में किया काम

4 / 8
फरदीन खान ने इस फिल्म के बाद 'प्यार तूने क्या किया', 'भूत', 'नो एंट्री' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन इन फिल्मों के बाद भी फरदीन खान बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब रहे.
बॉलीवुड से लिया ब्रेक

5 / 8
फरदीन खान की फिल्मों का ग्राफ भी गिरता चला गया. साल 2010 में एक्टर ने 'दूल्हा मिल गया' मूवी में काम किया था और इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से विदा ले लिया था. इस फिल्म के बाद एक्टर ने फिल्मों से दूरी बना ली थी.
14 साल बाद किया कमबैक

6 / 8
14 साल बाद इंडस्ट्री से गायब रहने के बाद साल 2024 में एक्टर ने नेटफ्लिक्स की पीरियड ड्रामा सीरीज 'हीरामंडी' से कमबैक किया. संजय लीला भंसाली की इस सीरीज में फरदीन खान ने खास किरदार निभाया था, जो फैंस को काफी पसंद भी आया.
हाल ही में इन फिल्मों में आए नजर

7 / 8
'हीरामंडी' के बाद साल 2024 में ही एक्टर 'खेल खेल में' मूवी में नजर आए. इस फिल्म में भी एक्टर को काफी पसंद किया गया. इसके बाद 2025 में एक्टर 'हाउसफुल 5' में नजर आए और विलेन के रूप में छा गए.
एक्टर की नेटवर्थ

8 / 8
फरदीन खान भले ही फिल्मों में अपना खास नाम नहीं बना सके हों लेकिन उनके लुक्स का हर कोई दीवाना है. फरदीन का नाम बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है. वहीं एक्टर की नेटवर्थ टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 330 करोड़ है.