
1 / 8
Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding Photos: Deepika Padukone और Ranveer Singh हाल ही में अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल हुए. फंक्शन के दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. आइए देखते हैं सभी तस्वीरें.

2 / 8
न्यूयॉर्क में दी Deepika Padukone और Ranveer Singh ने हाल ही में अपनी एक दोस्त की शादी में शिरकत की. यहां पर उनके शाही स्टाइल ने पूरी महफिल पर कब्जा जमा लिया. शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

3 / 8
यह शादी दीपिका की दोस्त स्नेहा रामचंद्र और क्रिस रोशी की थी. इस वेडिंग के फोटोग्राफर @nivedhamphotography ने इंस्टाग्राम पर शादी की कई सारी फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में फोटोग्राफर ने कई खास पल कैप्चर किए हैं.

4 / 8
फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि- 'क्रिस और स्नेहा की न्यूयॉर्क वेडिंग के कुछ खास लम्हें.' इन फोटोज में स्नेहा और क्रिस का पूरा परिवार नजर आ रहा है. वहीं दीपिका और रणवीर पूरी मस्ती में नजर आ रहे हैं.

5 / 8
फोटोग्राफर ने पहली फोटो दीपिका की ही डाली है. इसमें उन्होंने खूबसूरत बैगनी रंग की बांधनी साड़ी पहन रखी है. सिंपल गोल्डन चोकर के साथ उन्होंने अपना लुक शादी रखा है. दीपिका इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

6 / 8
वहीं रणवीर ने नीले रंग का वेलवेट सूट पहन रखा है. दीपिका और रणवीर ने साथ में खड़े होकर बहुत सुंदर पोज में फोटोज खिंचवाई हैं. दोनों के लुक ने पूरी शादी की महफिल लूट ली.

7 / 8
पोस्ट के नीचे कई लोगों के कमेंट्स वायरल हो रहे हैं. फैंस दीपिका और रणवीर का ऐसा रॉयल लुक देखकर हैरान हैं. उनका ये लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

8 / 8
कुछ फैंस पोस्ट के नीचे कमेंट कर रहे हैं कि 'आप लोग दीपिका पादुकोण के दोस्त हो?' तो किसी और ने लिखा कि 'आपने बेहद खूबसूरत फोटोज क्लिक की हैं.' इसके अलावा एक फैन ने लिखा कि- 'इनका औरा कितना मजबूत हैं. ये सारी तस्वीरें बहुत खूबसूरत निकलकर आईं हैं.'