
1 / 8
Bollywood Movies Remake From South: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो साउथ फिल्मों से कॉपी की गई हैं. साउथ फिल्मों का रीमेक होने के बाद भी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की और ब्लॉकबस्टर बन गईं. आज हम इनमें से 7 फिल्मों की बात करने जा रहे हैं जो हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर मूवीज में शामिल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

2 / 8
अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'नायक: द रियल हीरो' भी साउथ सिनेमा से कॉपी की गई है. साल 2001 में आई इस फिल्म को 'मुधलवन' मूवी से इंस्पायर होकर बनाया गया था. ये फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी और काफी पॉपुलर भी हुई थी.

3 / 8
आमिर खान की 'गजनी' फिल्म सूर्या की 'गजनी' की कॉपी है. दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. वहीं इन दोनों फिल्मों को ए.आर. मुरुगदॉस ने ही डायरेक्ट किया है. बॉलीवुड में से सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

4 / 8
सलमान खान की 'वॉन्टेड' भी इस लिस्ट में शामिल है. 'वॉन्टेड' को 'पोकीरी' से कॉपी किया गया है. 'वॉन्टेड' हिंदी में ब्लॉकबस्टर थी तो वहीं 'पोकीरी' तमिल सिनेमा में ब्लॉकबस्टर रही थी. फैंस को ये काफी पसंद भी आई थी.

5 / 8
अक्षय कुमार स्टारर 'राउडी राठौर' को ‘विक्रमारकुडु’ से कॉपी किया गया था. इस फिल्म को एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था. अक्षय कुमार की ये फिल्म साल 2012 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी.

6 / 8
अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' भी साउथ की कॉपी है. इस फिल्म को साल 2010 में आई 'मर्यादा रामन्ना' से कॉपी किया गया था. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और फैंस ने इसे पसंद भी किया था.

7 / 8
अजय देवगन की 'दृश्यम' को साल 2013 में आई मलयालम फिल्म 'दृश्यम' से कॉपी किया गया था. साउथ के साथ-साथ ये फिल्म बॉलीवुड में भी सुपरहिट साबित हुई थी. आज भी ये हिंदी सिनेमा की बेस्ट थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

8 / 8
'भूल भुलैया' भी साउथ का रीमेक है. इस फिल्म को 'मणिचित्रथाझु' से कॉपी किया गया था. अक्षय कुमार की 'भूल-भुलैया' आज भी ऑडियंस की फेवरेट फिल्मों में से एक हैं. थ्रिल सीन्स के साथ-साथ इसमें कॉमेडी का भी भरपूर डोज है.