1 / 9
Ajay devgn akshay kumar raveena tandon
Bollywood Celebrity Relationship Controversies: अजय देवगन और अक्षय कुमार शादी से पहले इस 90s की हसीना पर फिदा थे. एक एक्टर के साथ तो इस हसीना की गुपचुप सगाई तक हो गई थी, लेकिन फिर भी यह रिश्ता टिक नहीं पाया. आइए जानते हैं वो कौन थी बेहद खूबसूरत हसीना, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है.

2 / 9
बॉलीवुड में ऐसे कई रिश्ते हुए, जो शादी तक नहीं पहुंच पाए. उन्होंने सिर्फ आशिकी में भी अपना दम तोड़ दिया. इन्हीं में से इस हसीना का इश्क भी शामिल हैं. बता दें 90s के दौर में अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक सभी इस एक्ट्रेस के दीवाने थे. (Credit- Printerest)

3 / 9
यह खूबसूरत हसीना और कोई नहीं 90s की सुपरस्टार रवीना टंडन हैं. उनकी मुस्कान और अदाकारी ने कई हीरों का दिल जीत लिया था. लेकिन उनका पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक कई बड़े नाम उनके साथ जुड़े रहे. (Credit- Printerest)

4 / 9
अगर अजय देवगन और रवीना की जोड़ी पर बात करें, तो इन दोनों की फिल्म दिलवाले आई, जिस दौरान यह जोड़ी खूब चर्चा में रही. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना अजय के प्यार में काफी गहरी थीं. लेकिन बाद में अजय का नाम करिश्मा कपूर के साथ जुड़ गया. (Credit- Printerest)

5 / 9
कुछ अफवाहें फैली थीं कि ब्रेकअप के बाद रवीना को बहुत दुख हुआ और उन्होंने कुछ गलत कदम भी सोचा. अजय ने कभी इस रिश्ते को खुले तौर पर नहीं माना, बल्कि कुछ इंटरव्यू में रवीना पर गुस्सा भी जाहिर किया.(Credit- Printerest)

6 / 9
इसके बाद रवीना की लव स्टोरी अक्षय कुमार के साथ शुरू हुई. यह सबसे चर्चित लव स्टोरी बनी. अक्षय और रवीना दोनों की जोड़ी 'मोहरा' फिल्म में सुपरहिट हुई. शूटिंग के दौरान प्यार हुआ और बात सगाई तक पहुंच गई. रवीना ने कई इंटरव्यू में माना कि उनकी और अक्षय की सगाई हो चुकी थी, लेकिन यह चुपके से हुई थी.(Credit- Printerest)

7 / 9
बता दें कि अक्षय शादी के बाद रवीना से फिल्में छुड़वाना चाहते थे, लेकिन रवीना अपना करियर जारी रखना चाहती थीं. साथ ही कुछ अफवाहें थीं कि अक्षय ने धोखा दिया. अफवाहों की मानें तो यह टकराव तब शुरू हुआ जब अक्षय की जिंदगी में एक्ट्रेस रेखा की एन्ट्री हुई. (Credit- Printerest)

8 / 9
इन टूटे रिश्तों के बाद रवीना ने 2004 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की. अब वे खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और दो बेटियों की मां हैं. वे टीवी और फिल्मों में काम करती रहती हैं. उनकी खूबसूरती और हिम्मत आज भी फैंस को पसंद है.(Credit- Printerest)

9 / 9
आज कई बार रवीना और अक्षय का आमना सामना भी हो जाता है, लेकिन रवीना ने यह कुबूल किया कि वह उस दौर को भूल चुकी हैं, लेकिन लोग अभी भी बात करते हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि कॉलेज में लड़कियां हर हफ्ते बॉयफ्रेंड बदलती हैं, लेकिन मेरी टूटी सगाई अभी भी चर्चा में है. (Credit- Printerest)