1 / 5
तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के कारण आज कल कई लोगों में पाचन की समस्याएं सामने आती रहती हैं. जिसमें एसिडिटी होना लोगों में अब आम हो गया है. अक्सर आपने सुना होगा जब किसी को सीने में जलन या फिर एसिडिटी की समस्या होती है तो एक सलाह जो काफी सुनने को मिलती है- थोड़ी कोल्ड ड्रिक पी लो आराम मिलेगा. ये ठंडा और कार्बन डाई ऑक्साइड से भरा पेय पदार्थ भले ही आपको कुछ देर के लिए राहत दे सकता है, लेकिन क्या सच में कोल्ड ड्रिंक आपकी एसिडिटी को कम कर सकती है? आइए जानते हैं इस दावे का पूरा सच...

2 / 5

3 / 5
क्यों होती है एसिडिटी?
पेट में एसिडिटी होने का सबसे बड़ा कारण एसिड होता है. ये एसिड जब भोजन नली (एसोफेगस) की ओर आने लगता है. इसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है. जिसके कारण सीने में जलन, खट्टी डकारें आना और भारीपन महसूस होता है. इसके अलावा अनियमित खानपान, ज्यादा मसालेदार भोजन, देर रात खाना और बढ़ता तनाव भी आपकी एसिडिटी को बढ़ाता है.

4 / 5
एसिडिटी को कम करती है कोल्ड ड्रिंक?
आपको बता दें कि कोल्ड ड्रिंक पीने से एसिडिटी कम नहीं होती है बल्कि कई बार कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद एसिडिटी और बढ़ सकती है. क्योंकि ज्यादातर कोल्ड ड्रिक्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसमें फॉस्फोरिक एसिड या साइट्रिक एसिड जैसे तत्व भी पाए जाते हैं. ये सभी चीजें पेट में एसिड की मात्रा को और बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पेट में गैस बनाती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स की संभावना बढ़ सकती है. यानी राहत के लिए पी गई कोल्ड ड्रिंक आपकी समस्या को और भी बढ़ा सकती है.

5 / 5
एसिडिटी होने पर क्या करना चाहिए?
यदि आप भी एसिडिटी के लिए कुछ घरेलू नुस्खे ढूंढ रहे हैं तो इन घर के सामानों का उपयोग कर सकते हैं-
गुनगुना पानी पिए.
सौंफ, मिश्री और इलायची चबाकर खा सकते हैं.
ठंडा दूध बिना शक्कर के पी सकते हैं.
1-2 चम्मच एलोवेरा जूस भी पी सकते हैं.
1 चम्मच पुदीने के पत्तों का रस भी ले सकते हैं.
एसिडिटी के लिए कोल्ड ड्रिंक पीना आपको तुरंत राहत देने वाला लग सकता है, लेकिन स्थाई रूप से ये आपकी सेहत के लिए नुकसान देने वाला साबित हो सकता है. इससे ज्यादा बेहतर कुछ घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए.