
1 / 7
Delhi Dehradun Greenfield Highway: दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर दौड़ने का इंतजाम खत्म होने वाला है। क्योंकि हाईवे का उद्घाटन 13 मार्च को हो सकता है। NHAI के चेयरमैन संतोष यादव ने बीते दिन अपनी टीम के साथ हाईवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और बड़गांव इंटरचेंज पर अधूरे पड़े कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिया। उन्होंने ही बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने हाईवे का उद्घाटन कर सकते हैं।

2 / 7
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हाईवे करीब 74 किलोमीटर लंबा है। इसमें से 41 किलोमीटर हाईवे 2 महीने पहले से ही एक्टिव है। बाकी हाईवे का निर्माण कार्य 15 दिन में पूरा करने का निर्देश है। सड़क पर लाइटिंग और पौधारोपण का काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान NHAI के चेयरमैन ने NHAI बागपत के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह ने बातचीत करके हाईवे के निर्माण कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट ली और आवश्यक निर्देश दिए।

3 / 7
बता दें कि दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे शुरू होने से दिल्ली से देहरादून के बीच 210 किलोमीटर लंबे रास्ता 6-7 घंटे की बजाय करीब ढाई घंटे में ही पूरा हो जाएगा, यानी इस हाईवे के रास्ते दिल्ली से ढाई घंटे ही देहरादून पहुंच जाएंगे। हाईवे पर गणेशपुर से शुरू हुए ऐलिवेटिड रोड से होते हुए बिहारीगढ़ से देहरादून का सफर केवल 20 से 25 मिनट में ही तय हो रहा है। हाईवे शुरू होने से यात्रियों को शिवालिक की पहाड़ियों में लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।

4 / 7
NHAI के चेयरमैन ने बताया कि हाईवे के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर 2 सुरंग बनाई गई हैं। गागलहेडी से देहरादून तक वाहनों का आना जाना शुरू हो चुका है। बीच में पड़ने वाले सभी अंडरपास और बिहारीगढ़ से गुजरने वाला फ्लाई ओवर भी शुरू हो चुका है। नागल के लाखनौर से गणेशपुर तक के 41 किमी लंबे हाईवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी बचा काम भी अगले 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

5 / 7
मानसून के सीजन में देहरादून में बरसाती नदियों में भयंकर बाढ़ आ जाती है। हाईवे के 575 पिलर्स में से करीब 24 पिलर्स इस बाढ़ के रास्ते में आएंगे। इसलिए सभी 24 पिलर्स को डेढ़ से 2 फीट मोटी जैकेट पहनाई गई है। डाटकाली मंदिर के पास सिक्योरिटी का बीट बॉक्स, मोबाइल टावर इंस्टालेशन और टनल फिनिशिंग का काम पूरा हो चुका है। शामली के ख्यावडी गांव से 2 किलोमीटर आगे से हाईवे सहारनपुर में एंट्री करेगा।

6 / 7
बता दें कि ग्रीनफील्ड हाईवे पर 12 किलोमीटर लंबी वाइल्ड लाइफ एलीवेटिड रोड राजाजी नेशनल पार्क से गुजरेगी। 6 एनिमल अंडरपास, 2 हाथी अंडरपास, 113 अंडरपास, 76 किमी लंबी सर्विस रोड, 62 बस शेल्टर, 16 एंट्री और एग्जिट गेट, 5 रेलवे ओवरब्रिज और कई एक्सप्रेस-वे से इंटरलिंक हाईवे पर बने हैं। डाटकाली मंदिर के पास 1995 करोड़ रुपये में 340 मीटर लंबी 3 लेन वाली सुरंग बनाई गई है।

7 / 7
बता दें कि दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे या दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली के अक्षरधाम से होगी। गीता कॉलोनी के पास से इसकी एलिवेटिड रोड शुरू होगी। लोनी के पास इस कॉरिडोर पर पहला टोल बूथ बनाया गया है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से निकलकर बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से होते हुए उत्तराखंड में एंट्री करेगा। इस हाईवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ड्राइविंग की जा सकेगी।