
1 / 7
Chaturgrahi Yog 2026 Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 13 फरवरी साल 2026 की ज्योतिषीय घटनाओं का एक बेहद विशेष दिन है. इस दिन न केवल कुंभ संक्रांति है, बल्कि 4 ग्रहों की युति भी हो रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार को ब्रह्मकाल में 04:14 AM बजे सूर्यदेव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके है. इस सूर्य गोचर से कुंभ राशि, जिसमें राहु, बुध और शुक्र पहले से ही बैठे हैं, में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है.

2 / 7
शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग - ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि सूर्य के साथ इन तीन ग्रहों की युति से बना यह चतुर्ग्रही योग बेहद शक्तिशाली और फलदायी है. क्योंकि, इससे और कई लाभकारी ज्योतिषीय योग बन रहे हैं, जिनमें बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग आदि महत्वपूर्ण हैं. चतुर्ग्रही योग समेत इन सभी योगों के संयोग का सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह उनकी किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है.

3 / 7
मेष राशि (Aries) - मेष राशि वालों के लिए यह समय स्वर्णिम अवसर लेकर आएगा. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे. करियर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के संकेत हैं. व्यापार में नए संपर्क लाभ देंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश से फायदा हो सकता है. प्रेम संबंध मधुर होंगे. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. यह समय आपकी पहचान बनाने वाला साबित होगा. राजनीति, मीडिया या टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है.

4 / 7
मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि वालों के लिए यह योग भाग्योदय का संकेत दे रहा है. रुकी योजनाएं पूरी होंगी. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम संभव हैं. आय के नए अवसर बनेंगे. व्यापार में विस्तार होगा. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. यात्रा से लाभ मिल सकता है. कुल मिलाकर यह समय उन्नति का रहेगा. कानूनी मामलों में भी आपको राहत और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

5 / 7
तुला राशि (Libra) - तुला राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा. निवेश से लाभ के संकेत हैं. शेयर, सट्टा या रचनात्मक क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपका आत्मविश्वास नई ऊंचाई छुएगा. कला, डिजाइन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिल सकती है.

6 / 7
मकर राशि (Capricorn) - मकर राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक मजबूती का समय है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. आय में वृद्धि के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा. वाणी प्रभावशाली रहेगी. व्यापार में लाभ होगा. नई साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. यह समय स्थिरता और प्रगति दोनों देने वाला रहेगा. बचत और दीर्घकालिक निवेश से भविष्य की आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी.

7 / 7
मीन राशि (Pisces) - मीन राशि के जातकों को कर्मक्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है. लंबे समय से चल रही मेहनत रंग लाएगी. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नई नौकरी या प्रमोशन की संभावना है. व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है. धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी. घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है. संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ होगा. भाग्य का साथ मिलेगा. आत्मबल मजबूत रहेगा. भूमि, वाहन या अचल संपत्ति खरीदने का योग भी बन सकता है.