
1 / 9
Bridgerton Season 4 Part 2 Release Date: Bridgerton टीवी सीरीज बहुत लोकप्रिय है. इसका सीजन 4 का पहला भाग रिलीज हो चुका है, जिसने Netflix पर व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं. अब दर्शकों को सीजन 4 के दूसरे पार्ट का इंतेजार है. आइए जानते हैं इससे जुड़ी सारी डीटेल्स.

2 / 9
Netflix पर Bridgerton बड़ा लोकप्रिय टीवी शो है. कई यंग लोग इस शो के फैन हैं. यह Regency युग की कहानी है, जहां प्यार, परिवार और समाज के नियमों की बात होती है. इसमें दिखाई गई लव स्टोरीज किसी फेरीटेल से कम नहीं.

3 / 9
राजकुमार और राजकुमारियों की ये कहानियां Netflix पर लोगों का ढ़ेर सारा प्यार बटोर रही है. Bridgerton के 3 सीजन पहले ही आप चुके हैं. वहीं सीरीज का चौथा सीजन 29 जनवरी, 2026 को रिलीज हुआ था, जिसका पार्ट 1 सिर्फ रिलीज किया गया था.

4 / 9
Bridgerton के सीजन 4 के पार्ट 1 ने Netflix पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. यह टीवी शो वीकेंड पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना. इसके व्यूज ने सभी को पीछे कर दिया. लोग इसके पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

5 / 9
अब पार्ट 2 यानी बाकी चार एपिसोड (एपिसोड 5 से 8) 26 फरवरी 2026 को Netflix पर रिलीज होंगे. यह रिलीज सुबह 12 बजे PT समय पर होगी, जो भारत में सुबह के समय होगी. फैंस अब बस कुछ दिन इंतजार करें, क्योंकि अब यह बहुत करीब है.

6 / 9
इस सीजन में फोकस Benedict Bridgerton पर है. Benedict Bridgerton परिवार का दूसरा बेटा है, जो हमेशा आजादी और कला पसंद करता है. वह कभी शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन अब वह Sophie से मिलता है. Sophie एक lady's maid है, जो मास्करेड बॉल में छिपकर आती है.

7 / 9
यह कहानी Cinderella जैसी लगती है, जहां प्यार में क्लास का फर्क और चुनौतियां आती हैं. पार्ट 1 में उनकी पहली मुलाकात और रोमांस शुरू हुआ. पार्ट 2 में उनका प्यार आगे बढ़ेगा, ड्रामा होगा और फैसले होंगे. क्या उनका प्यार जीतेगा? यह देखना बहुत मजेदार होगा.

8 / 9
बता दें कि पिछले सीजन में प्यार की कहानियां बहुत रोमांटिक थीं. अब Benedict की बारी है, जो फैंस का फेवरेट है. ट्रेलर और टीजर में बहुत अच्छे सीन दिखे हैं, जैसे मास्करेड बॉल, डांस और भावुक पल. पार्ट 1 के बाद क्लिफहैंगर था, इसलिए पार्ट 2 में सब कुछ सुलझेगा.

9 / 9
आप इस पूरी सीरीज को Netflix पर देख सकते हैं. इसके सारे सीजन काफी अच्छे हैं. हर सीजन में Bridgerton परिवार के बच्चों और राजकुमारियों की खूबसूरत कहानियां आपको रॉयल फील करवाएंगी. इस टीवी सीरीज को 7.5 IMDb रेटिंग मिली है.