
1 / 6
हिंदी सिनेमा का रोमांस दुनियाभर में काफी ज्यादा मशहूर है. बॉलीवुड जिस तरीके से फिल्मों में गानों के साथ हीरो-हीरोइन के बीच केमिस्ट्री और प्यार को दिखाता है, वो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है. लेकिन फिल्म में जब कोई खूंखार विलेन की एंट्री दिखाई जाती है, तो फिल्म का मजा और बढ़ जाता है. लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर की प्रेम कहानी कैसी रही है. आप भी इस बारे में सोचते हैं, तो आज हम आपके इस खबर में बॉलीवुड के विलेन की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे.

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के 'गब्बर' अमजद खान का नाम आता है. खान साहब की लव स्टोरी काफी रोचक है. दरअसल, शादी से पहले अमजद खान पत्नी शैला खान के पड़ोसी हुआ करते थे. आपको बता दें कि अमजद खान शैला को फारसी भाषा की क्लास दिया करते थे. इस दौरान दोनों को प्यार हो गया था. लेकिन अमजद खान की शादी आसानी से नहीं हुई थी, इस शादी के लिए अमजद खान ने शैला के पिता को मनाना पड़ा था. एक्टर अमजद खान ने 'शोले' फिल्म से पहले शादी कर ली थी.

3 / 6
दूसरे स्थान पर दिवंगत अमरीश पुरी का नाम आता है. बॉलीवुड की फिल्मों में अमरीश पुरी का विलेन किरदार काफी पसंद किया जाता था. लेकिन असल जिंदगी में अमरीश पुरी काफी रोमांटिक इंसान थे. बता दें कि अमरीश पुरी की वाइफ साउथ से तालुक रखती थी और वो एक टीचर थी. बॉलीवुड के महान विलेन अमरीश पुरी उस वक्त उर्मिला से मिले थे, जब वो एक बीमा कंपनी में कार्य किया करते थे. आपको बता दें कि दोनों की शादी के लिए घर वाले तैयार नहीं हो रहे थे. लेकिन दोनों ने अपने परिवार तो मनाया और फिर शादी की थी.

4 / 6
तीसरे स्थान पर कबीर बेदी का नाम आता है. बॉलीवुड के 'हैंडसम हंक' कबीर बेदी ने 4 शादी की है. आपको बता दें कि एक्टर ने पहली शादि साल 1969 में एक ओडिसी डांसर प्रतिमा से की थी. हालांकि उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई थी और साल 1974 में टूट गई थी. कबीर बेदी ने साल 1980 में दूसरी शादी की थी , जो 10 साल तक चल पाई थी और साल 1990 में उनका तलाक हो गया था. इसके बाद बॉलीवुड के एक्टर ने साल 1992 में तीसरे शादी की थी, जो साल 2005 में टूट गई थी. हालांकि अब एक्टर ने चौथी शादी परवीन दुसंज से की है.

5 / 6
चौथे स्थान पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शक्ति कपूर का नाम आता है. एक्टर ने अपनी से 12 साल छोटी एक्ट्रेस शिवांगी कोल्हापुरी से शादी करी थी. हालांकि, उनकी शादी आसानी से नहीं हुई थी, दोनों के परिवार इस विवाह के लिए तैयार नहीं थे. जिसके बाद उन्होंने कोर्ट मैरिज कर लिया था.

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम आशुतोष राणा का नाम काबिज है. दरअसल, उनकी प्रेम कहानी काफी अलग है, एक्टर को उस वक्त प्यार हुआ था, जब वो फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे. आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था. इतना ही नहीं दोनों ने बाद में शादी भी कर ली थी.