
1 / 10
Bollywood Threatning Calls: कुछ दिनों से बी-टाउन में हाई अलर्ट जारी किया गया है. बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों को धमकियां मिल रही हैं. पुलिस की जांच के अनुसार, यह धमकियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी हुई हैं. इनमें रोहित शेट्टी के घर में फाइरिंग से लेकर सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा तक को धमकियां मिली हैं.

2 / 10
बॉलीवुड में इन दिनों दहशत फैली हुई है. कई बड़े सितारों को जान से मारने की धमकी, तो कभी पैसे मांगने की धमकियां आ रही हैं. इस तरह की घटनाओं से पूरा बी टाउन डरा हुआ है. साथ ही पुलिस भी हाई अलर्ट है. (Credit- Printerest)

3 / 10
कई लोगों को इस मामले के बारे में सपष्ट जानकारी नहीं है. इसीलिए आज हम आपको बताएंगे, कि बॉलीवुड सुपरस्टार्स जैसे सलमान खान से लेकर उनके जीजा आयुष शर्मा को किस वजह से धमकियां आ रही हैं. इसके अलावा कौन सा गैंग ऐसा करते की जुर्रत कर रहा है. (Credit- Printerest)

4 / 10
दरअसल, इन सबकी शुरुआत सबसे पहले रोहित शर्मा के घर से हुई. जहां पर उनके घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की. पांच राउंड की गोलियां चलाई. लेकिन उस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. पुलिस की जांच में कई लोग गिरफ्तार हुए. उन पर MCOCA लगा दिया गया है. (Credit- Printerest)

5 / 10
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कहा गया कि यह सिर्फ ट्रेलर है। पूरी बॉलीवुड को चेतावनी दी गई. रोहित शेट्टी ने पुलिस को बताया कि उन्हें कोई धमकी नहीं मिली, लेकिन डर फैल गया है. (Credit- Printerest)

6 / 10
इसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी मिली. उन्हें धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया, जिसमें करोडों रुपए मांगे गए. धमकी को भेजने वाले ने VPN इस्तेमाल किया ताकि पता न चले. पुलिस जांच कर रही है. यह धमकी भी बिश्नोई गैंग से जुड़ी बताई जा रही है. (Credit- Printerest)

7 / 10
यह सिलसिला यहां तक नहीं थमा. रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमरी मिली है. ये धमकी उन्हें ईमेल के द्वारा किया गया है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. यह संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है. (Credit- Printerest)

8 / 10
आयुष शर्मा ने पुलिस को बताया, लेकिन अभी कोई FIR नहीं हुई. बता दें कि इन सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. यह धमकी रणवीर सिंह वाले मामले के एक दिन बाद आई है. इस तरह की घटनाओं से पूरा बॉलीवुड डरा हुआ है. (Credit- Printerest)

9 / 10
खबरों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक साथी शुभम लोनकर ने पांच और बॉलीवुड हस्तियों को धमकी दी है. हालांकि नाम अभी साफ नहीं हैं. कई सेलेब्स डर के कारण पुलिस में शिकायत नहीं कर रहे. पुलिस कहती है कि यह पूरी इंडस्ट्री को डराने की कोशिश है. पहले सलमान खान को भी धमकियां मिली थीं. (Credit- Printerest)

10 / 10
बता दें कि FWICE ने महाराष्ट्र के CM से मिलने की मांग की है ताकि सुरक्षा और बढ़ाई जाए. बॉलीवुड में काम करने वाले लोग अब ज्यादा सतर्क हैं. पुलिस हर जगह नजर रख रही है. लेकिन अभी तक इन धमकियों के पीछे सच सामने नहीं आया है. (Credit- Printerest)