
1 / 9
Bollywood Actors in Politics: फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों में एक्टिंग के बाद अपने करियर को राजनीति की ओर मोड़ा है. आज इसी इंडस्ट्री में कई लोग बड़े राजनेता के रूप में भारतीय संसद की गद्दी संभाल रहे हैं. इनमें से कुछ प्रधानमंत्री मोदी के प्रियजन भी हैं. आइए जानते हैं.

2 / 9
भारत में राजनिती और फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा गहरा संबंध रहा है. सालों से अभिनेता और अभिनेत्रियां फिल्मों में अदाकारी करने के बाद अपने करियर को राजनीति की तरफ मोड़ देते हैं. ऐसे कई उदाहरण सामने हैं, जो पहले सफल अभिनेता और आज सफल नेता भी बनें. (Credit- Pinterest)

3 / 9
ऐसे ही कुछ खास बॉलीवुड से जुड़े सितारों की बात करेंगे, जिनका करियर फिल्मों के अलावा राजनीति में भी उतनी मजबूती से ही चला. यह चंद लोग भारत के प्रधानमंत्री मोदी के चहीते भी कहलाते हैं. आइए जानते हैं. (Credit- Pinterest)

4 / 9
हेमा मालिनी- हेमा मालिनी बॉलीवुड की मशहूर 'ड्रीम गर्ल' हैं. फिल्म 'शोले' में बसंती का रोल करके उन्होंने दिल जीते थे. पहले वो कैमरे के सामने नाचती-गाती थीं, लेकिन 2004 में उन्होंने बीजेपी जॉइन की. आज वो मथुरा से लोकसभा सांसद हैं. पीएम मोदी के साथ उनका रिश्ता बहुत अच्छा है. वो अक्सर सरकार की तारीफ करती हैं और मथुरा में विकास कार्यों पर ध्यान देती हैं. (Credit- Pinterest)

5 / 9
कंगना रनौत- कंगना रनौत बॉलीवुड की साहसी अभिनेत्री हैं. उन्होंने कई फिल्मों में दमदार भूमिका निभाई. वो लंबे समय से पीएम मोदी की समर्थक रही हैं. 2024 के चुनाव में उन्होंने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की. पहले वो सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग करती थीं, लेकिन अब संसद में देश के मुद्दों पर बोलती हैं. लोग उन्हें पीएम के खास लोगों में गिनते हैं. (Credit- Pinterest)

6 / 9
मनोज तिवारी- मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार थे. वो गाने गाते और फिल्में करते थे. लेकिन अब वो उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हैं. पीएम मोदी के साथ उनका लगाव बहुत गहरा है. वो अक्सर सरकार के फैसलों का समर्थन करते हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं. (Credit- Pinterest)

7 / 9
रवि किशन- रवि किशन भी भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं. उन्होंने कई हिट फिल्में कीं. अब वो गोरखपुर से लोकसभा सांसद हैं, जो पीएम मोदी का गढ़ माना जाता है. रवि किशन संसद में अपनी बात रखते हैं और सामाजिक कामों में हिस्सा लेते हैं. (Credit- Pinterest)

8 / 9
जया बच्चन- जया बच्चन अमिताभ बच्चन की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं. वे समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं. कई सालों से संसद में हैं. वे मजबूत आवाज वाली हैं और जनता के मुद्दे उठाती हैं. संसद में दी गई उनकी स्पीच अक्सर वायरल हो जाती है. (Credit- Pinterest)

9 / 9
शत्रुघ्न सिन्हा- शत्रुघ्न सिन्हा का करियर फिल्मों से शुरू हुआ, जो आगे चलकर राजनीति में बदल गया. उन्होंने पहले बीजेपी से शुरूआत की. लेकिन बाद में टीएमसी जॉइन की. वे पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद रहे हैं. वे फिल्मों में विलेन और हीरो दोनों बने. इसके अलावा शत्रुघ्न सिंहा राजनीति में भी वे खुलकर बोलते हैं. (Credit- Pinterest)