
1 / 6
Bhojpuri Stars Married Twice: भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं जो ऑडियंस के दिलों पर राज करते हैं. इन सितारों ने अपनी एक्टिंग से भोजपुरी इंडस्ट्री में भौकाल बनाया हुआ है. वहीं इन सितारों की रियल लाइफ भी काफी चर्चित रही है. भोजपुरी के इन सितारों ने 2 शादियां की हुई है. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

2 / 6
पवन सिंह की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. पावरस्टार की भी 2 शादियां हो चुकी हैं. एक्टर की पहली शादी उनके बड़े भाई की साली नीलम सिंह से हुई थी. लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही नीलम से सुसाइड कर लिया था. इसके बाद एक्टर ने ज्योति सिंह के साथ शादी रचाई. वहीं पवन सिंह की दूसरी शादी भी टूटने वाली है.

3 / 6
श्वेता तिवारी भी हिंदी सिनेमा में आने से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं. एक्ट्रेस की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी. लेकिन ये शादी ज्यादा चल नहीं सकी और दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन ये शादी भी ज्यादा चल नहीं सकी और दोनों की राहें अलग हो गई.

4 / 6
मनोज तिवारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उनकी पहली शादी रानी से हुई थी, लेकिन ये शादी चल नहीं सकी और तलाक हो गया. इसके बाद साल 2020 में एक्टर ने सुरभि तिवारी से शादी की और अब दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

5 / 6
कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक भी भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुके हैं. कश्मीरा शाह ने भी दो शादियां की हैं. उनकी हॉलीवुड प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन से हुई थी. साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद कश्मीरा की लाइफ में कृष्णा की एंट्री हुई और दोनों से शादी कर ली और अब दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

6 / 6
भोजपुरी सितारे यश कुमार भी उन सितारों में से एक हैं जिनकी 2 शादियां हुई हैं. एक्टर की पहली शादी अंजना सिंह से हुई थी. वहीं जब ये रिश्ता चल नहीं सका तो दोनों ने तलाक ले लिया और बाद में यश कुमार ने निधि झा को अपने हमसफर के रूप में चुना. अब शादी के बाद दोनों 2 बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं.