
1 / 9
Valentines Day 2026 बेहद करीब है. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ प्लान करना चाहते हैं और दोनों को फिल्में देखने का शौक है, तो ये OTT पर ये 6 रॉम-कॉम फिल्में आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं.

2 / 9
जल्द ही Valentines Day 2026 आने वाला है. कई लोग अपने पार्टनर्स के साथ स्पेशल टाइम स्पेंड प्लान कर रहे होंगे. ऐसे में अगर आप दोनों फिल्में देखने के शौकीन है, तो OTT पर जरूर ये 6 बेहतरीन रॉम-कॉम फिल्में देखें.

3 / 9
ये फिल्में हंसी, प्यार और मीठी-मीठी कहानियां लाती हैं, जो आपकी डेट नाइट को परफेक्ट बना देंगी. यहां हम 6 बेहतरीन रॉम-कॉम फिल्में बता रहे हैं, जो Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar पर उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं.

4 / 9
People We Meet on Vacation- इस फिल्म में दोस्त अलेक्स और पॉपी हर साल साथ छुट्टियां मनाते हैं. एक साल वो अलग रहते हैं तो पता चलता है कि वो सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि एक-दूसरे से प्यार करते हैं. ये फिल्म दोस्ती से प्यार तक की मजेदार और दिल छूने वाली कहानी है. इसे देखकर हंसी भी आएगी और दिल भी पिघलेगा. यह फिल्म आपको Netflix पर मिल जाएगी.

5 / 9
Red, White & Royal Blue- इस फिल्म की कहानी में अमेरिका के राष्ट्रपति के बेटे और ब्रिटेन के प्रिंस के बीच झगड़ा शुरू होता है, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल जाता है. ये फिल्म मजेदार, रोमांटिक और थोड़ी मीठी है. LGBTQ+ प्रेम कहानी होने के कारण ये आज के समय में बहुत पसंद की जाती है. यह आपको Amazon Prime Video मिल जाएगी.

6 / 9
Crazy, Stupid, Love- इसमें एक परिवार में सबके प्यार की कहानियां एक साथ चलती हैं. स्टीव कैरेल, रेयान गोसलिंग और एमा स्टोन की शानदार एक्टिंग के साथ ये फिल्म हंसी और इमोशन का परफेक्ट मिक्स है. ये डेट नाइट के लिए सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है. आप इसे Netflix पर देख सकते हैं.

7 / 9
Always Be My Maybe- इस फिल्म में बचपन के दो दोस्त बड़े होकर अलग हो जाते हैं. सालों बाद फिर दोनों दोस्त मिलते हैं तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. ये फिल्म एशियन कल्चर, दोस्ती और प्यार की मजेदार कहानी है. इसमें गाने भी बहुत अच्छे हैं. वैलेंटाइन्स के लिए यह फिल्म पर्फेक्ट है. आप इसे Netflix पर देख सकते हैं.

8 / 9
To All the Boys I've Loved Before- इस फिल्म में एक लड़की की चिट्ठियां गलती से उसके क्रश को चली जाती हैं. फिर क्या होता है, वो मजेदार और प्यारी कहानी है. ये फिल्म युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर है. अगर आप हल्की-फुल्की रोमांस देखना चाहते हैं तो ये बेस्ट है. आप इसे भी Netflix पर देख सकते हैं.

9 / 9
The Wrong Paris- इस कहानी में एक रियलिटी शो में गलती से लड़की को गलत शहर भेज दिया जाता है. वहां वो अपने सपनों के लड़के से मिलती है. ये नई 2025 की रोम-कॉम है, जो हंसी और रोमांस से भरी हुई है. इसे भी आप Netflix पर देख सकते हैं.