
1 / 9
The Conjuring Universe Timeline: Conjuring Universe में हर चीज बेहद डरावनी तब लगेगी, जब आप इसमें बनाई गई फिल्मों को एक सीक्वेंस के हिसाब से देखेंगे. इससे आपको सभी कहानी के पीछे का कारण अच्छे से पता होगा. आज हम आपको बताएंगे कि इस भूतिया सीरीज को देखने का सही तरीका क्या है.

2 / 9
कुछ ही समय पहले Conjuring, The Last Rites ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े. फिल्म हिट हुई, लेकिन उसी भीड़ में से कई ऐसे लोग भी थे, जिन्हें फिल्म के आखिर का सीन बिल्कुल समझ नहीं आया होगा. (Credit- Pinterest)

3 / 9
फिल्म का वो आखिरी सीन सिर्फ उन्हीं लोगों को समझ आया होगा, जिन्होंने इस सीरीज से जुड़ी सभी फिल्मों को लाइन से देखा है. लास्ट सीन में उन सभी किरदारों को एकसाथ दिखाया गया था. इसीलिए थिएटर्स में हूटिंग भी हुई. (Credit- Pinterest)

4 / 9
अगर आपको भी खौफ का मचा चखना है, तो कॉन्जरिंग यूनिवर्स को सही सीक्वेंस में देखना शुरू करें. इसमें भूत-प्रेत, चुड़ैल और डरावनी कहानियां हैं, जो एड और लॉरेन वॉरेन की असली जांच पर आधारित हैं. इस सीरीज में बताई गई कहानियां सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं. (Credit- Pinterest)

5 / 9
कॉन्जरिंग सीरीज में मुख्य फिल्मों से पहले कई प्रीक्वल (पहले की कहानियां) हैं. इनमें से दो फिल्में बहुत जरूरी हैं, क्योंकि ये मुख्य कहानी की जड़ बताती हैं. और ये 2 फिल्में हैं The Nun और Annabelle: Creation. ये दो फिल्में देखने के बाद जब आप मुख्य कॉन्जरिंग फिल्में देखेंगे, तो हर घटना का कनेक्शन साफ दिखेगा. डर ज्यादा गहरा लगेगा, क्योंकि आप जानते होंगे कि ये बुरी शक्तियां कहां से आईं. (Credit- Pinterest)

6 / 9
अगर The Nun फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 1952 में सेट है. इसमें एक दुष्ट नन (वालाक) का जन्म और उसकी शक्ति दिखाई गई है. ये डेमन बाद में कॉन्जरिंग 2 में लॉरेन को सताता है. अगर आप पहले द नन नहीं देखेंगे, तो कॉन्जरिंग 2 में वो नन वाला डर कम लगेगा. (Credit- Pinterest)

7 / 9
वहीं Annabelle: Creation में ये 1955 के आसपास की कहानी है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक गुड़िया ऐनाबेल बुरी शक्तियों से भर जाती है. ये गुड़िया बाद में पूरी सीरीज में आती है. ऐनाबेल क्रिएशन देखने से गुड़िया का असली डर समझ आता है, और ऐनाबेल तथा ऐनाबेल कम्स होम का मजा दोगुना हो जाता है. (Credit- Pinterest)

8 / 9
लेकिन अगर इससे भी ज्यादा क्लैरिटी के साथ कहानी को समझना है तो इस सीक्वेंस को फॉलो करें. द नन, ऐनाबेल क्रिएशन, द नन 2, ऐनाबेल, द कॉन्जरिंग, ऐनाबेल कम्स होम, द कॉन्जरिंग 2, द कॉन्जरिंग: द डेविल मेड मी डू इट, Conjuring, The Last Rites (और नई फिल्में जैसे लास्ट राइट्स). (Credit- Pinterest)

9 / 9
कुछ लोग रिलीज ऑर्डर में देखना पसंद करते हैं (जैसे पहले द कॉन्जरिंग, फिर ऐनाबेल), लेकिन क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर में देखने से कहानी ज्यादा मजेदार और समझने में आसान लगती है. इसीलिए अगर आप कॉन्जरिंग सीरीज का पूरा खौफ लेना चाहते हैं, तो पहले 'द नन' और 'ऐनाबेल क्रिएशन' निपटा लें. उसके बाद बाकी फिल्में देखें. (Credit- Pinterest)