
1 / 9
Amitabh Bachchan and Smita Patil Bold Scenes: अमिताभ बच्चन के कई ऐसे बोल्ड सीन्स किए हैं, जो आज भी चर्चा में बने रहते हैं. ऐसा ही एक सीन स्मिता पाटिल के साथ किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस रात भर फूट फूटकर रोई थी. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हो गया है, जिससे स्मिता इतनी परेशान हो गई थीं.

2 / 9
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और प्रतिभाशाली अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने 1982 में फिल्म 'नमक हलाल' में साथ काम किया. यह फिल्म सुपरहिट हुई, लेकिन इसके एक गाने की शूटिंग ने स्मिता को बहुत परेशान कर दिया था.

3 / 9
इस फिल्म का मशहूर गाना 'आज रपट जाए तो हम ना उठाइयो' आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. मगर इस गाने की शूटिंग में अमिताभ और स्मिता को कुछ बोल्ड सीन्स करने के निर्देश दिए गए थे. इस गाने में स्मिता ने जहां सफेद साड़ी पहनी था, वहीं अमिताभ के साथ काफी क्लोज शॉट्स को फिल्माया गया था.

4 / 9
स्मिता उस आर्ट फिल्मों के दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थी. उन्होंने कई समांतर फिल्में, 'भूमिका', 'मिर्च मसाला', 'चक्र' में शानदार काम किया. मुख्यधारा की फिल्मों में उनका कम एक्सपीरियंस था. लेकिन अमिताभ के साथ नमक हलाल फिल्म बड़ी मूवी थी.

5 / 9
उन्हें मुख्यधारा की फिल्मों में गाने-नाचना और ऐसे बोल्ड सीन बिल्कुल पसंद नहीं थे. 'नमक हलाल' उनकी पहली बड़ी कमर्शियल फिल्म थी. गाने की शूटिंग के दौरान वे बहुत असहज महसूस कर रही थीं. उन्हें क्लोज शॉट्स और बोल्ड सीन्स बिल्कुल पसंद नहीं थे.

6 / 9
इस गाने के लिए अमिताभ और स्मिता के बीच कई बोल्ड सीन्स हुए, जिसमें स्मिता काफी असहज महसूस कर रही थी. शूटिंग पूरी होने के बाद स्मिता घर पहुंचीं. उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पूरी रात फूट-फूटकर रोती रहीं. उन्हें लगा कि यह काम उनकी छवि और विश्वास के खिलाफ है. वे परेशान थीं कि क्यों उन्हें ऐसे सीन करने पड़े.

7 / 9
अमिताभ बच्चन ने स्मिता की हालत देखी. उन्होंने उन्हें समझाया कि फिल्म में काम करते समय एक्टर को हर तरह का रोल निभाना पड़ता है. अगर दिल से यकीन न हो तो अभिनय सच्चा नहीं लगता. अमिताभ के समझाने पर स्मिता ने हिम्मत की और बाकी शूटिंग पूरी की. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। स्मिता अक्सर बच्चन परिवार में आती-जाती रहती थीं.

8 / 9
यह घटना दिखाती है कि स्मिता कितनी संवेदनशील और ईमानदार अभिनेत्री थीं. उन्होंने कमर्शियल सिनेमा में कदम रखा, लेकिन अपना मन नहीं बदला. आज भी 'आज रपट जाए' गाना आइकॉनिक है, लेकिन इसके पीछे की कहानी भावुक कर देती है.

9 / 9
नमक हलाल आज भी अमिताभ और स्मिता के शानदार कामों में से एक फिल्म मानी जाती है. इसमें स्मिता और अमिताभ की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. IMDb में भी इसे 7.2 रेटिंग मिली है. आप इसे फ्री में YouTube पर देख सकते हैं.