
1 / 11
Alia Bhatt Detox Drink: आलिया भट्ट की खूबसूरती के पीछे इस डीटॉक्स ड्रिंक का हाथ है. यह ड्रिंक ढीली स्किन को टाइट करने में मदद करता है. साथ ही इसे पीने से कोलेजन दुगनी रफ्तार से बढ़ने लगता है.

2 / 11
आलिया भट्ट की खूबसूरती के दीवाने कई सारे लोग हैं. आपने नोटिस किया होगा कि उनकी स्किन हमेशा ग्लो करती रहती है. मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसी ग्लोइंग स्किन के लिए वे क्या करती हैं? अगर आपको लगता है कि वे महंगे प्रोडक्ट्स यूज करके ऐसी स्किन पाती हैं, तो आप गलत हैं.

3 / 11
आलिया ज्यादातर कम मेकअप में ही नजर आती हैं. एक्ट्रेस कई बार तो फाउंडेशन तक नहीं लगाती. फिर भी उनकी स्किन शीशे जैसी चमकती है. इसके लिए वे अपनी स्किन हेल्थ पर खास ध्यान देती हैं. वे अंदर से इसे हेल्दी रखने की कोशिश करती हैं.

4 / 11
इसके लिए वे एक साधारण detox drink रोज पीती हैं, जो कोलेजन को तेजी से बढ़ाता है और ढीली स्किन को टाइट बनाता है. इस ड्रिंक को आप भी चुटकियों में बनाकर पी सकते हैं. यह आलिया की स्किन तरह आपकी त्वचा को भी चमकदार बनाएगा.

5 / 11
आलिया सुबह खाली पेट एक आसान डिटॉक्स ड्रिंक लेती हैं. इसमें मुख्य रूप से गुनगुना पानी, नींबू और कभी-कभी शहद या अन्य नैचुरल चीजें मिलाई जाती हैं. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, वे गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीती हैं. कभी-कभी वे चिया सीड्स को पानी में भिगोकर भी यूज करती हैं. यह ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन निकालता है और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है.

6 / 11
कोलेजन स्किन की मजबूती और जवानी का मुख्य हिस्सा है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, कोलेजन कम होने लगता है, जिससे स्किन ढीली और झुर्रियां पड़ने लगती हैं. नींबू में भरपूर विटामिन C होता है. विटामिन C कोलेजन बनाने में बहुत मदद करता है.

7 / 11
यह शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन को दुगुना तेज कर देता है. वहीं गुनगुना पानी पाचन सुधारता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है, जिससे स्किन अंदर से हेल्दी होती है. आलिया की तरह आप भी इस डीटॉक्स ड्रिंक का खाली पेट सेवन कर चमचमाती स्किन के मालिक बन सकते हैं.

8 / 11
यह detox drink रोज पीने से स्किन में नमी बनी रहती है. टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, जिससे पिंपल्स और डलनेस कम होती है. स्किन धीरे-धीरे टाइट और चमकदार हो जाती है. ढीली-लटकी स्किन में कसाव आता है. आलिया की तरह ग्लोइंग और युवा लुक पाने के लिए यह बहुत कारगर है. साथ ही, यह वजन कंट्रोल करने और एनर्जी बढ़ाने में भी मदद करता है.

9 / 11
30 से ऊपर उम्र वालों के लिए यह डीटॉक्स ड्रिंक काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. एक गिलास गुनगुना पानी लें। उसमें आधा नींबू निचोड़ें. स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं. इसे खाली पेट सुबह पीएं. अगर चिया सीड्स यूज करना चाहें, तो 1 चम्मच चिया सीड्स को रात भर भिगोकर सुबह डालें. ऐसा हफ्ते में 4-5 दिन से शुरू करें. इससे आपको काफी फर्क महसूस होगा.

10 / 11
सावधानियों की बात करें तो अगर आपको एसिडिटी है, तो पहले डॉक्टर से पूछ लें. इसके अलावा ज्यादा नींबू से दांतों को नुकसान हो सकता है, इसलिए स्ट्रॉ से पीना बेहतर है. इससे आप खूबसूरत स्किन के मालिक बनेंगे.

11 / 11
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता.