
1 / 6
आज हम आपको बॉलीवुड की पांच ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें कभी थिएटर में रिलीज किया ही नहीं किया गया. लेकिन दर्शक इन फिल्मों का इंतजार करते रह गए. आप इन फिल्मों को देखना चाहते हैं तो आप इन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. हालांकि, आपको यह फिल्म देखते वक्त प्राइवेसी का ध्यान रखना होगा चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम 'फायर' फिल्म का है, जिससे दीपा मेहता द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है. यह एक इंडो कैनेडियन रोमांटिक ड्रामा मूवी है, जिसे साल 1996 में बनाया गया था. हालांकि, यह फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं की गई थी. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें आपको समलैंगिक संबंधों के बारे में दिखाया गया है. इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदिता दास अहम किरदार में नजर आए हैं. आप इस फिल्म को यूट्यूब या एप्पल टीवी पर देख सकते हैं. लेकिन इस फिल्म को देखते वक्त आपको प्राइवेसी का खास ध्यान रखना होगा. (Photo:- IMDb)

3 / 6
दूसरे स्थान पर मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की फिल्म 'पांच' का नाम आता है. यह एक क्राईम थ्रिलर फिल्म में जिसे साल 2003 में बनाया गया था. इस फिल्म में आपको काफी बोल्ड कंटेंट देखने को मिल सकते हैं. यही कारण है कि यह फिल्म आज तक थिएटर में रिलीज नहीं की गई है. अगर आप यह फिल्म देखना चाहते है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म मूबी ऐप पर देख सकते हैं. (Photo:- IMDb)

4 / 6
तीसरे नंबर पर साल 2015 में 'ऐंग्री इंडियन गोड्डेस्सेस' फिल्म का नाम आता है. इस फिल्म को पान नलिन द्वारा निर्देशित किया गया था. इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ही विवाद शुरू हो गया था और फिल्म में बोल्ड कंटेंट होने की वजह से फिल्म को थिएटर में रिलीज नहीं किया गया था. लेकिन अब यह फिल्म इंटरनेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (Photo:- IMDb)

5 / 6
चौथे स्थान पर 'अनफ्रीडम' फिल्म का नाम आता है. इस फिल्म का निर्देश राज अमित कुमार ने किया था. यह फिल्म साल 2014 में बनाई गई थी और इसे 'केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में दिखाया गया था. लेकिन फिल्म को बैन कर दिया गया और ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की गई थी. अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (Photo:- IMDb)

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम 'गार्बेज' फिल्म का आता है या फिल्म साल 2018 में बनाई गई थी. इस फिल्म में आपको काफी बोल्ड कंटेंट देखने को मिलेंगे. इस फिल्म को आज तक सिनेमाघर में रिलीज नहीं किया गया था. आप इसे देखना चाहते हैं तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (Photo:- IMDb)