हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Swami Vivekananda के वो 5 विचार, जो बदल देंगे व्यक्तित्व और बताएंगे जीवन जीने का सही तरीका

Swami Viveknanad Quotes: आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके उन 5 विचारों पर नजर डालते हैं, जो इंसान का व्यक्तित्व बदलने और उसे जीवन का असली महत्व बताने के लिए काफी हैं।

विज्ञापन

Swami Viveknanad Life Changing Quotes: कुछ किस्से-कहानियां और विचार समय की बेड़ियों से आजाद होते हैं। कभी भी सुनो, उतने ही नए और प्रभावी लगते हैं। स्वामी विवेकानंद ने दशकों पहले जो कुछ कहा था, जो कुछ लिखा था, वे आज भी उतना ही प्रासंगिक है…या शायद पहले से ज्यादा प्रासंगिक है। ‘खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है’, ‘जैसा तुम सोचते हो वैसे ही बन जाओगे’। यह वाक्य आज भी आगे बढ़ने की उतनी ही प्रेरणा देते हैं, जितनी कल देते थे। आज जब लाइफ एक बिना ब्रेक के पहिये जैसी हो गई है, जहां हर कीमत पर बस दौड़ते ही जाना है। स्वामी विवेकानंद के इन शब्दों से साहस और मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

 यह भी पढ़ें:  Happy New Year: 2025 कैसे बनेगा आपके लिए Fruitful!

संघर्ष ही जीत और सफलता का आधार

‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’। ‘जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी’। इन वाक्यों में सफलता का मंत्र छिपा है। कई बार हम संघर्ष से सफलता के रिश्ते को नहीं पहचान पाते। हम ठहराव को तवज्जो देते हैं। बीच राह में मिलीं सहूलियतें हमारे संघर्ष की चेतना को मंद कर देती हैं और हम लक्ष्य भूल जाते हैं। अतीत के मुकाबले आज प्रतियोगिता ज्यादा है, पढ़ाई से लेकर नौकरी तक आगे आने के लिए सैंकड़ों लोगों को पीछे छोड़ना होता है। ऐसे में बड़ा संघर्ष ही बड़ी जीत दिला सकता है। जीतने और कुछ कर गुजरने की चाह ही सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है।

विज्ञापन

 यह भी पढ़ें:‘कम खुशी ज्यादा गम, पर Rekha का जीने का जज्बा नहीं हुआ कम; एक्ट्रेस दिलचस्प Case Study

सीखते रहना ही आगे बढ़ने की कुंजी

‘जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है’। इस वाक्य में महत्वपूर्ण सीख छिपी है। आज टेक्नोलॉजी के युग में जब हर पल दुनिया बदल जाती है, सीखते रहना बेहद जरूरी है। आप कभी भी परिपूर्ण या सर्वज्ञाता नहीं हो सकते। जहां आपने खुद को सर्वज्ञाता समझ लिया, यानी एक ऐसा व्यक्ति जिसे सबकुछ पता है, जो हर ज्ञान में महारत रखता है, वैसे ही आपके आगे बढ़ने की संभावनाओं पर विराम लग गया। सीखते रहना ही आगे बढ़ते रहने की संभावना को जीवित रखता है।

विज्ञापन

 यह भी पढ़ें:क्या अब टेस्ट क्रिकेट का 3 Day Format आ जाना चाहिए!

सत्य ही सब कुछ, बाकी मिथ्या वहम

‘सत्य की ही विजय होती है, मिथ्या की नहीं’। ‘धीरे-धीरे सब होगा, वीरता से आगे बढ़ो’। वर्तमान युग में स्वामी विवेकानंद के इन वाक्यों की प्रासंगिकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। आज आगे बढ़ने के लिए सही-गलत के भेद को अनदेखा कर दिया जाता है। कर्ण की तरह लक्ष्य पर नजर रखने वाले जल्द से जल्द उस तक पहुंचना चाहते हैं और इस चाहत में सही को गलत और गलत को सही करने से भी गुरेज नहीं करते, लेकिन गलत कदम ज्यादा समय तक सही नहीं रह सकता। इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां गलत तरह से कमाई गई दौलत-शौहरत मिट्टी में मिल गई।

विज्ञापन

 यह भी पढ़ें:Opinion: क्‍या राजनीत‍िक पार्ट‍ियां देश में ला रहीं ‘महामारी’, बेहद खतरनाक है ये आदत

कुछ भी बाहर नहीं, सब इंसान के अंदर

एक ही झटके में सफल या अमीर बनने की अभिलाषा, कई बार दुखद अंत पर खत्म होती है। इसलिए धीरे-धीरे कर्मठता और धैर्य से आगे बढ़ते रहना महत्वपूर्ण है। यही बात स्वामी विवेकानंद ने सालों पहले समझाई थी। ‘ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हमारे अंदर हैं। यह हम ही हैं, जिन्होंने अपनी आंखों के सामने हाथ रखा है और रोते हुए कहा कि अंधेरा है’। स्वामी विवेकानंद के इस वाक्य में सम्पूर्ण सार छिपा है। आत्मविश्वास के बल पर असंभव नजर आने वाली दशरथ मांझी जैसी सफलता भी हासिल की जा सकती है। बगैर आत्मविश्वास के सम्पूर्ण संसाधनों के बावजूद 2 कदम आगे बढ़ पाना भी मुश्किल है।

विज्ञापन

 यह भी पढ़ें:Singham Again-Bhool Bhulaiya 3: ऐसी फिल्में बॉलीवुड की काबिलियत पर बड़ा सवाल!

स्वामी विवेकानंद ज्ञान का सागर हैं और उनकी सीख वह अनमोल मोती, जिसे धारण करने मात्र से ही जीवन बदल सकता है और यह बदलाव आज के वक्त में और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Abhishek Mehrotra

अभिषेक मेहरोत्रा उन चुनिंदा पत्रकारों में शुमार हैं, जो हमेशा कुछ नया करने और खुद को समय से आगे रखने में प्रयासरत रहते हैं. प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक ने डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. बतौर ग्रुप एडिटर डिजिटल News24 से जुड़ने से पहले अभिषेक मेहरोत्रा बिज़नेस वर्ल्ड में डिजिटल एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने Zee मीडिया में डिजिटल एडिटर के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया है. उनकी लीडरशिप में ज़ी न्यूज़ की वेबसाइट न केवल लोगों की पसंदीदा वेबसाइट बनी, बल्कि उसने नंबर 1 न्यूज़ वेबसाइट का मुकाम भी हासिल किया. अभिषेक मेहरोत्रा के कार्यकाल में जी न्यूज़ की वेबसाइट ने 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया था, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. अभिषेक मेहरोत्रा ने अपना करियर आगरा के स्वराज्य टाइम्स से जर्नलिज्म की पढाई के दौरान शुरू किया। उसके बाद अमर उजाला, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स के जरिए अपनी पत्रकारिता की पारी को आगे बढ़ाया। वे उन चुनिंदा पत्रकारों में है जो आज के युग के मीडिया यानी वेब जर्नलिज्म के अच्छे जानकार माने जाते हैं। नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ वेब पत्रकारिता शुरू करने वाले अभिषेक का जागरण डॉट कॉम को एक बड़ी ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम योगदान रहा है। अभिषेक ने काफी पहले ही वेब वर्ल्ड की बारीकियों को समझ लिया था, क्योंकि वह जानते थे कि पत्रकारिता का भविष्य डिजिटल मीडिया में ही निहित है. आज वह अपनी उस समझ, ज्ञान, अनुभव और खबरों को बेहतर ढंग से समझने के कौशल के बल पर पत्रकारिता के स्तंभ को और मजबूती प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने 5 सालों तक मीडिया स्ट्रीम से जुड़ी वेबसाइट समाचार4मीडिया डॉट कॉम में संपादकीय प्रभारी का दायित्व भी निभाया है. मीडिया जगत और वहां के बिजनेस मॉडल पर उनकी पैनी नजर के चलते वे मीडिया विश्लेषक के तौर पर भी जाने जाते हैं। खबरों की दुनिया के तमात दबाव और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने अंदर के व्यंगकार को जीवित रखा है. उनके लेख अमर उजाला, आउटलुक हिंदी, चौथी दुनिया में बतौर व्यंग्यकार निरंतर प्रकाशित होते है. राज्यसभा डॉट कॉम और दैनिक जागरण के लिए वे विदेशी और समसमायिक मुद्दों पर लिखने वाले स्थापित कॉलमिनिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola