पूजा मक्कड़
Red Ant Chutney: धनिया पुदीने की चटनी, टमाटर की चटनी या इमली की चटनी- यह तो आप सबने देखी, सुनी और खाई भी होगी लेकिन क्या आपने कभी चीटियों की चटनी के बारे में सुना है? भला, ऐसी भी कोई चटनी हो सकती है? शायद इस बात को सुनकर आपका भी सिर चकरा जाए। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी यह जानकर हैरान हो गए कि चीटियों की चटनी बनाई जा सकती है। दरअसल, शुक्रवार यानी 21 फरवरी को सोनी टीवी के “कौन बनेगा करोड़पति” शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से एक सवाल पूछा था- ओडिशा की सिमलिपाल की चटनी, जिसे ओडिशा से GI टैग भी हासिल है, किस चीज से बनाई जाती है? जवाब था- लाल चीटियां। अमिताभ बच्चन जवाब सुनकर हैरान थे। कंटेस्टेंट तो सवाल का जवाब देकर जीत गए लेकिन बहुत लोग हैरान हो गए कि क्या चीटियों की चटनी भी खाई जा सकती है। चलिए, आज आपको बताते हैं इस चटनी के बारे में। आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे अगर हम आपको यह बताएं कि चीटियों की यह चटनी दिल्ली में भी मिल सकती है।
कहां से आई लाल चीटियों की चटनी?
दरअसल, लाल चीटियों से बनाई जाने वाली चटनी ओडिशा और छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में खाई जाती है। ओडिशा के मयूरभंज जिले की इस चटनी का GI टैग मिला हुआ है। छत्तीसगढ़ के बस्तर के आसपास के जंगली और आदिवासी इलाकों में भी ये चटनी खूब खाई जाती है। ओडिशा में जिसे सिमलिपाल काई चटनी कहा जाता है उसे छत्तीसगढ़ में चापड़ा चटनी कहा जाता है। चटनी बनाने के लिए लाल चीटियां आपको वहां बाजार में आसानी से मिल जाती है। इन इलाकों के जंगलों में आम और जामुन के पेड़ के पत्तों पर लाल चीटियां अपना घोंसला बनाती हैं। वहां से ये चीटियां लाई जाती है।
क्यों खाई जाती है यह चटनी?
इस काई चटनी को लेकर ग्रामीणों का यह मानना है कि इस चटनी को खाने से बुखार नहीं होता है, मलेरिया ठीक हो जाता है और कई तरह के इंफेक्शन नहीं होते हैं। हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में इन दोनों आदि महोत्सव चल रहा है जो 24 फरवरी तक चलेगा। इस महोत्सव में देश भर के दूर दराज के गांव के आदिवासी लोग अपने इलाके के लोकल प्रोडक्ट्स को लेकर पहुंचते हैं। 2023 में इसी आदि महोत्सव के दौरान हमने भी इस चटनी को चखकर देखा। इस चटनी को सिलबट्टे पर पीसकर नमक-मिर्च के साथ बनाया जाता है।
क्या काटती नहीं है चींटी?
अमिताभ बच्चन ने केबीसी में जब यह सवाल पूछा, तो इस सवाल का सामना भारत के 72वें ग्रैंड मास्टर मित्रभा गुहा कर रहे थे, जो कंटेस्टेंट के तौर पर केबीसी में शामिल थे। उनके सही जवाब देने के बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे यह भी पूछा कि अगर चींटी की चटनी खाने पर मुंह के अंदर जाने पर चींटी ने काट लिया तो? डरिए मत- चटनी को खाने पर चीटियां आपको काट नहीं पाएंगी। जाहिर है यह चीटियां पहले से मरी हुई होती है। हालांकि, अगर आप शाकाहारी हैं तो चटनी तो छोड़िए हो सकता है यह ख्याल भी आपके गले नहीं उतरे की चीटियों से चटनी बनाई भी जा सकती है और उसे असल में खाया भी जा सकता है। हालांकि, हमने शाकाहारी होने के बावजूद चटनी को चखकर जरूर देखा। यह खाने में चटपटी और थोड़ी तीखी होती है। अगर आप इस चटनी को चखने की हिम्मत जुटा चुके हैं, तो दिल्ली में मौजूद “ट्राइब्स इंडिया” के आउटलेट पर आपको यह चटनी बनाने के लिए चीटियां जरूर मिल जाएंगी। यह आउटलेट आदिवासी मंत्रालय के जरिए चलाया जाता है।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिमाग की हिंसा विचार की लड़ाई, इसे हराने का मजबूत हथियार है 'सवाल'
49 days agoमार्क्सवाद और नक्सलबाड़ी से लेकर सशस्त्र क्रांति तक.. भारत में कैसे शुरू हुआ नक्सलवाद
50 days ago'दिमागी नक्सल' आखिर कौन? समझिए असहमति और उग्र विचारधारा के बीच की पतली रेखा
52 days agoदलगत भावनाओं से ऊपर है नामकरण की योगी दृष्टि
71 days agoनिर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश
73 days agoसंत शिरोमणि रविदास के प्रति कृतज्ञता, योगी सरकार का समरसता का संकल्प
74 days agoकांवड़ यात्रा: आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का महापर्व
82 days agoचुनावी दबाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का अयोध्या प्रेम
101 days agoक्या अब संविधान में 'चौथा स्तंभ' को स्पष्ट मान्यता देने का समय आ गया है?
134 days agoक्यों दक्षिण का अभिनेता बन जाता है CM और भोजपुरी का स्टार भीड़ तक रह जाता है सीमित
158 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines