December 2024 Connection With 3 Prominent People: कभी-कभी हमारे आसपास बहुत कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर ‘संयोग’ जैसे शब्द का असली मतलब पता चलता है। कभी-कभी कुछ घटनाएं चेन रिएक्शन की तरह होती चली जाती हैं और हम सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा कैसे हुआ? 26 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर आई, तब से लेकर आज तक 3 दिन में बहुत कुछ ऐसा सुनने में आया, जो कहीं न कहीं, किसी न किसी रूप में एक-दूसरे से कनेक्टेड है।
यह भी पढ़ें:Manmohan Singh को शत-शत नमन! भारतीय राजनीति में अब मुश्किल ही मिलेगा कोई और मनमोहन!
मनमोहन सिंह की पसंदीदा कार बनाने वाले का निधन हुआ
देश में आर्थिक सुधारों की अलख जगाने वाले डॉ मनमोहन सिंह हाई-फाई लाइफ जीने में यकीन नहीं रहते थे। उन्हें ‘साधा जीवन उच्च विचार’ जैसी कहावतों में यकीन था। देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद भी उन्हें अपनी मारुति 800 से प्यार था। PM हाउस में BMW के पीछे खड़ी अपनी इस कार को वह हसरत भरी निगाहों से देखा करते थे। 26 दिसंबर 2024 को मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनकी सादगी के किस्से बाहर निकले और मारुति-800 के प्रति उनका प्यार भी दुनिया के सामने आया। होनी को कौन टाल सकता है, दुर्भाग्यवश अगले दिन 27 दिसंबर को मनमोहन सिंह की पसंदीदा मारुति 800 बनाने वाली कंपनी के चेयरमैन ओसामु सुजुकी के निधन की खबर आ गई।
यह भी पढ़ें:Shyam Benegal Death: दर्शकों की नजर में चढ़कर ओझल हुआ सिनेमा का चमकता-दमकता सितारा!
सुजुकी ने भारतीय ऑटो मोबाइल सेक्टर की दशा-दिशा बदली
सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के तौर पर ओसामु सुजुकी ने भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिशा और दशा बदलने में महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। 1982 में सुजुकी ने भारत सरकार के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाया। भारत में मारुति उद्योग का निर्माण हुआ और इस साझेदारी से मारुति 800 का जन्म हुआ, जो मनमोहन सिंह सहित पूरे देश की चहेती बन गई। ओसामु 1958 में सुजुकी परिवार की बेटी से शादी के बाद सुजुकी मोटर कंपनी में शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी वाइफ का फैमिली सरनेम ‘सुजुकी’ अपनाया था।
यह भी पढ़ें:‘कम खुशी ज्यादा गम, पर Rekha का जीने का जज्बा नहीं हुआ कम; एक्ट्रेस दिलचस्प Case Study
रतन टाटा के होटल पर आतंकी हमला करने वाले की मौत
ओसामु सुजुकी के दुनिया से रुखसत होने के दिन 27 दिसंबर से अगले दिन यानी आज 28 दिसंबर को सबके चहेते रतन टाटा का जन्मदिन है, लेकिन इससे एक दिन पहले 27 दिसंबर 2024 को साल 2008 में मुंबई हमले के दौरान टाटा समूह के ताज होटल को निशाना बनाने वाले पाकिस्तानी आतंकी को लेकर एक खबर आई। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साले और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के आतंकी हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई। शुक्रवार को लाहौर में उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी सांसें रुक गईं।
मनमोहन सिंह के मारुति प्रेम और सुजुकी मोटर के चेयरमैन के साथ रतन टाटा का एक कनेक्शन यह भी है कि रतन टाटा ने मिडिल क्लास के लिए भारत की सबसे सस्ती कार बनाई थी। नैनो लॉन्च करके रतन टाटा ने हर आंख में अपनी कार के सपने को जन्म दिया। होनी कुछ ऐसी हुई कि मनमोहन सिंह जिस तारीख को पंचतत्व में विलीन हुए , रतन टाटा उसी तारीख को जन्मे थे।
यह भी पढ़ें:Zakir Hussain: आगरा की फिजा में आज भी बाकी ताज से टकराकर लौटी ‘उस्ताद’ के तबले की थाप की गूंज
संबंधित खबरें
बदलती पत्रकारिता में एक जर्नलिस्ट को किन चीजों की करनी चाहिए रक्षा?
6 days agoजेनरेशन गैप को एक नाम मिला, जानिए पीढ़ियों में क्या है अंतर?
15 days agoसंयुक्त राष्ट्र कमजोर हो रहा है तो दुनिया किसके हाथ में जाएगी?
15 days agoविरोध का अधिकार: क्या भारतीय लोकतंत्र अपनी आलोचना सुनने के लिए तैयार है?
15 days agoदिमाग की हिंसा विचार की लड़ाई, इसे हराने का मजबूत हथियार है 'सवाल'
68 days agoमार्क्सवाद और नक्सलबाड़ी से लेकर सशस्त्र क्रांति तक.. भारत में कैसे शुरू हुआ नक्सलवाद
69 days ago'दिमागी नक्सल' आखिर कौन? समझिए असहमति और उग्र विचारधारा के बीच की पतली रेखा
70 days agoदलगत भावनाओं से ऊपर है नामकरण की योगी दृष्टि
90 days agoनिर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश
92 days agoसंत शिरोमणि रविदास के प्रति कृतज्ञता, योगी सरकार का समरसता का संकल्प
93 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines