Bigg Boss 18 Opinion on Contestants Game: बिग बॉस के 18वें सीजन को शुरू हुए 2 सप्ताह बीत चुके हैं। इन 15 दिनों की जर्नी देखकर यह तय हो गया है कि शो एक-दूसरे पर लांछण लगाने का ही रह गया है। लांछण बढ़ते जा रहे हैं और शो का स्तर गिरता जा रहा है। वीकेंड के वार में सलमान खान की दूसरी क्लास में अविनाश के बारे में कुछ बात न होने से यह तय हो गया कि जो मसाला देगा, उसके बारे में मेकर्स नियम तोड़ने से भी नहीं चूकेंगे। किसी समय एक से एक बढ़कर टास्क ही तय करते थे कि राशन किसे कितना मिलेगा या कैप्टन कौन होगा, डयूटियां कौन बांटेगा या कहां पर कौन सोएगा?
आजकल सब खत्म है। इस सीजन में टाइम का तांडव, थीम का जमकर प्रचार हुआ। पहला टाइम गॉड भी चुना गया, लेकिन असलियत में वह निकला फिसड्डी। वीकेंड के वार में सलमान खान ने उसे धोकर रख दिया। इसका कारण, सारा घर जिसके खिलाफ, बिग बॉस उसके साथ। पहले उसे खुद ही बेघर करने का लालच दिया, बाद में खुद ही जेल में बैठाकर उसके हाथ में कंट्रोल दे दिया। मेकर्स यहां यह बात भूल गए कि एक टाइम गॉड भी बनाया है, जो खुद 2 दिन भूख से बिलखता देखा गया।
शो का कॉन्सेप्ट समझें
बॉलीवुड की नामी हस्ती शिल्पा शिरोडकर को नवोदित अभिनेता अविनाश के सामने रोते देखा गया। जिस तरीके से बदले के नाम पर सम्मानित कंटेस्टेंट के साथ निचले दर्ज का व्यवहार होते देख रहा हूं, यकीनन आने वाले सीजन में अच्छे लोग इस शो का हिस्सा बनने से कतराएंगे। इस शो का कॉन्सेप्ट कुछ इसी प्रकार का हो गया है। अगर आपको शो से निकाला गया है, आप विवादित हैं, आप घर में खाली बैठे हैं, आप कमबैक करना चाहते हैं तो पेश है कॉन्ट्रैक्ट साइन कीजिए और नेशनल टीवी पर बेइज्जती करवाने को तैयार हो जाएं। जहां नियम खिलाफ हो जाएं तो बदल दिए जाएंगे। जो भी कंटेस्टेंट मसाला देगा, उसके सो गुनाह भी माफ। थप्पड़ मारेगा तो हम बचा लेंगे। अंग्रेजी बोलेगा तो हम टोकेंगे नहीं। बेघर हुआ तो दोबारा बुला लेंगे और पावर देंगे। किसी को बाहर कब निकालें, वोट नहीं हम तय करेंगे।
यह भी पढ़ें:Salman Khan ने टाइम गॉड के प्रोफेशन पर उठाए 5 सवाल, बोले- तुम्हारे काम को कोई नहीं जानता
सिद्धार्थ शुक्ला वाला सीजन लाजवाब
बिग बॉस का सिद्धार्थ शुक्ला वाला 14वां सीजन अब तक का सबसे बेहतर सीजन था। जबरदस्त गुस्सा, प्रोवेकेशन, टास्क, भाइचारा, रोमांस, केयर, सभी इमोशन उसमें कूट-कूट कर भरे थे। रोजाना होने वाले टास्क सीजन की USP थे। अकेले में गुस्सा करने वाले रोजाना टास्क में एक हो जाते थे। सिद्धार्थ की जिद, आसिम का गुस्सा, पारस का कंपीटिशन, शहनाज का ट्रिपल एंगल, आरती की केयरिंग, रश्मि-देवोलीना का मसाला, माहिरा की एंट्री, कुल मिलाकर सभी कुछ ऐसा जो सालों बाद भी याद है। सीजन 16 भी कुछ हद तक अच्छा लगा, जिसमें मंडली के गेम ने बांधे रखा। उसे भी अकेले और मंडली के नाम से देखने को मन किया, लेकिन इस बार सब कंफ्यूजन है।
यह भी पढ़ें:नहीं मिला खाना, कंटेस्टेंट ने तोड़ा घर का दरवाजा, निकले बाहर… Bigg Boss ने लगाई इतने करोड़ की पेनल्टी
कब तक पलटेगा गेम?
2 वीकेंड के वार हो चुके हैं। हेमा शर्मा आज के एपिसोड में बाहर हो जाएंगी। उम्मीद है कि आने वाले एपिसोड में कुछ टास्क देखने को मिलें, न कि सिर्फ राशन की लड़ाई चलती जाए। जूनियर एक्टर जब गुस्से में आपे से बाहर वरिष्ठ सेलेब्स के सामने तमीज भूलते हैं तो वह भी उनके मां-बाप को देखना चाहिए। केवल बदला या बेहूदगी ही नहीं, अच्छे इमोशन और कंपीटिशन भरे टास्क भी रियालिटी शो के कॉन्टेस्ट को रोचक बना सकते हैं, TRP भी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18: करणवीर ने अविनाश से क्यों मांगी माफी? क्या Salman से डरे ‘खतरों के खिलाड़ी’
संबंधित खबरें
बदलती पत्रकारिता में एक जर्नलिस्ट को किन चीजों की करनी चाहिए रक्षा?
10 days agoजेनरेशन गैप को एक नाम मिला, जानिए पीढ़ियों में क्या है अंतर?
18 days agoसंयुक्त राष्ट्र कमजोर हो रहा है तो दुनिया किसके हाथ में जाएगी?
18 days agoविरोध का अधिकार: क्या भारतीय लोकतंत्र अपनी आलोचना सुनने के लिए तैयार है?
19 days agoदिमाग की हिंसा विचार की लड़ाई, इसे हराने का मजबूत हथियार है 'सवाल'
72 days agoमार्क्सवाद और नक्सलबाड़ी से लेकर सशस्त्र क्रांति तक.. भारत में कैसे शुरू हुआ नक्सलवाद
73 days ago'दिमागी नक्सल' आखिर कौन? समझिए असहमति और उग्र विचारधारा के बीच की पतली रेखा
74 days agoदलगत भावनाओं से ऊपर है नामकरण की योगी दृष्टि
94 days agoनिर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश
96 days agoसंत शिरोमणि रविदास के प्रति कृतज्ञता, योगी सरकार का समरसता का संकल्प
96 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines