Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण में कैसे रखें अपनी स्किन को सेफ? फॉलो करें ये 5 टिप्स

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान पड़ने वाली हानिकारक किरणें आपकी त्वचा को प्रभावित कर सकती हैं। जानिए अपनी स्किन को बचाने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं?

Solar Eclipse 2024

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण को लेकर भारत में कई प्रकार की मान्यताएं हैं। हमारे देश में कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय कुछ खाया-पिया नहीं जाता है। ग्रहण काल में भगवान की पूजा नहीं होती है, कुछ लोग इस समय घर से बाहर भी नहीं निकलते हैं। 2 अक्टूबर को इस साल का दूसरा और अंतिम ग्रहण लगने वाला है, ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ग्रहण के समय हमारी स्किन पर भी असर पड़ता है, इस समय सूरज से जो तेज किरणें निकलती हैं वो बहुत हानिकारक मानी जाती हैं। कई स्किन एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं, ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी स्किन को ग्रहण के समय सेफ रख सकते हैं।

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण में कैसे रखें अपनी स्किन को सेफ?

बाहर निकलने से बचें

ग्रहण की किरणें त्वचा पर सीधे पड़ने से स्किन डैमेज हो सकती है। इसलिए, कोशिश करें कि आप सूर्य ग्रहण के समय बाहर सूरज की रोशनी में कम से कम या फिर जाने से पूरी तरह परहेज करें।

विज्ञापन

सनस्क्रीन लगाएं

सूर्य ग्रहण के समय अल्ट्रा वॉयलेट रेज पड़ती हैं जो स्किन पर टैनिंग का कारण बनती हैं। सूर्य ग्रहण के समय घर के अंदर रहें या बाहर रहें, जहां भी रहे स्किन पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसके साथ-साथ हर 2 घंटे में दोबारा सनस्क्रीन लगाने से स्किन सेफ रहेगी। फेस के साथ-साथ आपको अपने होंठों का भी ख्याल रखना चाहिए, इसलिए लिप बाम का प्रयोग करें।

विज्ञापन

सही कपड़े चुनें

सूरज की हानिकारक रोशनी से बचने के लिए ग्रहण के समय ऐसे कपड़े पहनें जो आपको सनरेज से बचा सकें। पूरी बाजू की शर्ट, फुल पैंट और सिर पर हैट लगा सकते हैं। इस दौरान गहरे रंग के कपड़े आपको सूरज की किरणों से बचाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन

छाया में रहें

आजकल का लाइफस्टाइल ऐसा है कि, हम हमेशा घर में बंद होकर नहीं रह सकते हैं। हमें बाहर निकलना ही होता है और काम भी करना होता है। अगर सूर्य ग्रहण के समय आपको भी बाहर जाना पड़ रहा है तो आप अपनी स्किन को सेफ रखने के लिए सनस्क्रीन, पूरी बाजू के कपड़ों के साथ-साथ कोशिश करें कि सीधी धूप के संपर्क में न आ सकें। बाहर रहने वाले लोग जितना हो सके, छाया में समय बिताएं।

हाइड्रेटेड रहें

हाइड्रेशन सबसे जरूरी है। हेल्दी स्किन के लिए भी और शरीर के लिए भी, यानी शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी होना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समय तेज धूप होती है जो डिहाइड्रेशन को बढ़ावा देती है। अगर आप इस समय शराब या कॉफी जैसी ड्रिंक्स ज्यादा पिएंगे तो शरीर में पानी की मात्रा दुगनी तेजी से कम होगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ