बॉलीवुड में की ड्रीम गर्ल के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी 76 साल की हो चुकी है और आज भी उनकी स्किन का ग्लो बरकरार है। इसके लिए वह कोई महंगे प्रोडक्ट या बोटॉक्स ट्रीटमेंट नहीं करवाती हैं, बल्कि ग्लोइंग स्किन और टैनिंग को हटाने के लिए वह घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं। वह घर पर ही कई तरह के सॉल्यूशन को बनाकर अपने चेहरे और बॉडी पर लगाती हैं। सालों से वो ऐसा करती आ रही हैं, जिससे उनकी स्किन ग्लोइंग और चमकदार नजर आती है। आप भी ड्रीम गर्ल की तरह स्किन पाना चाहते हैं, तो उनका नुस्खा आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए किन-किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं?
हेमा मालिनी की ग्लोइंग स्किन का राज
इंस्टाग्राम पर influencedbyprabhkirat नाम से बने पेज पर ईशा देओल का एक वीडियो पोस्ट किया गया हैं। इस वीडियो में ईशा देओल हेमा मालिनी के स्किन केयर सीक्रेट को बता रही हैं, जो वह खुद भी ट्राई करती हैं। ये टैन रिमूव करने के लिए बेस्ट है और स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने हुए ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। इसके लिए ग्लिसरीन में नींबू का रस निचोड़ कर रख लें और रात को सोने पहले इसे अपनी बॉडी और चेहरे पर लगाएं। इस सॉल्यूशन को अपनी बॉडी पर लगाने से टैन आसानी से कम हो जाएगा।
ग्लिसरीन और नींबू लगाने के फायदे
1. ग्लिसरीन स्किन को मॉइश्चर करने के साथ उसे चमकदार बनाने और दाग धब्बों को भी कम करता है।
2. ग्लिसरीन एक नेचुरल मॉइश्चराइजर होता है, जो स्किन की नमी को बनाए रखता है और ड्राइनेस को कम करता है।
3. वहीं, नींबू में मौजूद विटामिन सी टैनिंग को हटाने में मदद करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लेकर आता है।
4. अगर आप नींबू और ग्लिसरीन के सॉल्यूशन का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे कील मुंहासे और दाग धब्बे भी कम हो सकते हैं।
5. इसमें एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं, यानी कि बढ़ती उम्र में भी आपकी स्किन कसी हुई और खूबसूरत नजर आएगी।
कैसे करें इस्तेमाल
आंखों के नीचे पड़े काले डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए ग्लिसरीन और नींबू के मिश्रण को रात को आंखों के नीचे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और सुबह उठते ही इसे धो लें। साथ ही आप इसका इस्तेमाल पूरे शरीर पर नमी बनाए रखने के लिए कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
चनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
3 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
3 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
3 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
7 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
11 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines