---विज्ञापन---

Skin Care TIPS: 1 अंडा बदल देगा चेहरे की रंगत!…ये समस्याएं होंगी दूर, बस इस चीज में मिलाकर करें यूज

Skin Care TIPS: अंडा सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर आप ग्लोइंग और बेदाग चेहरा पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। चेहरे पर अंडा लगाने से जबरदस्त फायदे मिलते हैं। जब आप इसे दही के साथ चेहरे पर लगाते हैं और कई स्किन समस्याएं भी दूर […]

Skin Care TIPS: अंडा सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर आप ग्लोइंग और बेदाग चेहरा पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। चेहरे पर अंडा लगाने से जबरदस्त फायदे मिलते हैं। जब आप इसे दही के साथ चेहरे पर लगाते हैं और कई स्किन समस्याएं भी दूर होती हैं,आपको एक सॉफ्ट स्किन आसानी से मिल सकती है।

और पढ़िए –Skin care TIPS: दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये चीज, ऑयली स्किन-डेड सेल्स होगी गायब, मिल जाएगा मनचाहा निखार

---विज्ञापन---

स्किन के लिए फायदेमंद हैं दही-अंडा

दरअसल, अंडे में विटामिन्स, मिनरल्‍स, प्रोटीन और फैटी एसिड होते हैं, जो डैमेज त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं। इसे लगाने से त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं और लटकती त्वचा से भी निजात मिलती है। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, जिंक और मिनरल्स शरीर के साथ-साथ स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए भी काफी फायदेमंद है।

दही-अंडा फेस पैक के फायदे

अंडा सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है। दही के साथ इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर चमक आती है और रंगत निखरती है। दही और अंडे से बने फेस पैक लगाने से स्किन की कई समस्याओं, जैसे- टैनिंग, मुंहासे, झुर्रियां व दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Hair Care Tips: सही तरीके से शैंपू किया तो होंगे काले घने बाल, सब पूछेंगे क्या लगाते हो, जानें तरीका  

दही-अंडा फेस पैक बनाने के लिए जरूरी सामान

दही-अंडा फेस पैक बनाने के लिए आपको 1 अंडे का सफेद भाग, 1 चम्मच बेसन और 1 छोटा केला लेना है। साथ ही 2 चम्मच दही की जरूर होती है।

---विज्ञापन---

चेहरे पर ऐसे लगाएं दही-अंडा फेस पैक

  • दही अंडा फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले केला को मैश कर लें।
  • फिर सभी चीजों को इसमें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • फिर इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • जब ये पैक सूख जाए तो उसे साफ पानी से धो लें।
  • आप इसे हफ्ते में 3 बार लगा सकते हैं।
  • इस फेस पैक से चेहरे पर निखार आता है।
  • साथ ही स्किन सॉफ्ट और स्मूथ भी होती है।

और पढ़िए –Grapes face pack: अंगूर का फेस पैक चेहरे पर कर देगा कमाल, फायदे जान चौंक जाएंगे

चेहरे पर ऐसे करें स्क्रब

चेहरे पर ये फेस पैक लगाने से पहले आप चेहरे पर स्क्रब जरूर करें। इससे चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है और फेस पैक अच्छे से अपना असर दिखा सकता है। चेहरे पर स्क्रब करने के लिए आप दही-चीनी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आधी चम्मच शुगर पाउडर में आधी चम्मच दही मिक्स करें और इससे चेहरे पर स्क्रब करें। इसे वीक में दो बार लगाएं।

---विज्ञापन---

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 24, 2023 12:09 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola