Skin care TIPS: दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये चीज, ऑयली स्किन-डेड सेल्स होगी गायब, मिल जाएगा मनचाहा निखार
Edited By Bhoopendra Rai

Skin care TIPS Treating Oily Skin
Edited By Bhoopendra Rai

Skin care TIPS Treating Oily Skin
Skin Care: एक बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए आपको चेहरे की खास देखभाल करी होती है। जब भी स्किनकेयर रूटीन की बात आती है तो दही का नाम सबसे पहले होता है, यह सबसे सस्ता और नेचुरली विकल्प है, जो चेहरे की कई समस्याओं से आपको निजात दिला सकता है। दही (Curd) को उसके सूदिंग गुणों के लिए जाना जाता है, जो त्वचा को ठंडक के साथ-साथ निखार भी देते हैं।
और पढ़िए –Hair Care Tips: सही तरीके से शैंपू किया तो होंगे काले घने बाल, सब पूछेंगे क्या लगाते हो, जानें तरीका
Skin care TIPS: दही चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद हदै। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड पाया जाता है ,जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाती है। खास बात ये है कि इससे झुर्रियों और एजिंग की समस्या कम होती है। क्योंकि लैक्टिक एसिड स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करता है, पिंपल्स और डार्क सर्कल की समस्या भी चेहरे पर दही लगाने से कम होती है।
दही की खास बात ये है कि इसमें अच्छे बैक्टीरिया, फैटी एसिड्स और लैक्टिक एसिड्स जैसे गुण होते हैं, जो इरिटेटेड स्किन या धूप से झूलसी त्वचा को आराम देते हैं। ये स्किन टैनिंग को हटाने में मददगार हैं। आप दही को किस तरह से चेहरे पर लगाएंगे, नीचे जानिए इसके बारे में…
और पढ़िए –Skin Care TIPS: 1 अंडा बदल देगा चेहरे की रंगत!…ये समस्याएं होंगी दूर, बस इस चीज में मिलाकर करें यूज
अगर आप ऑयली स्किन की समस्या से परेशान हैं तो दही और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। इन दोनों से तैयार फेस पैक ऑयली स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है।
और पढ़िए –Hair Growth With Beetroot: तेजी से बालों की लंबाई बढ़ाएगा चुकंदर….बस ऐसे करें यूज, फिर देंखें कमाल
दही और ओट्स से तैयार फेस पैक स्किन की डेड सेल्स यानी मृत कोशिकाएं हटाने का काम करता है। ओट्स त्वचा के लिए एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर के रूप में काम करता है, जबकि दही स्किन की डेड सेल्स निकालने में मददगार है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: