Rooh Afza Sharbat Recipe: गर्मियों में घर पर ऐसे बनाएं रूह अफजा शरबत, जानें आसान विधि

Rooh Afza Sharbat Recipe

Rooh Afza Sharbat Recipe

Rooh Afza Sharbat Recipe: चिलचिलाती धूप और पसीने से राहत पाने के लिए हर किसी का कुछ ठंडा पीने का मन करता है। इससे गर्मी से राहत तो मिलती है ही साथ ही ये पेट को भी ठंडा रखता है।

विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में रूह अफजा शरबत बहुत से लोगों को पसंद आता है। कुछ लोगों की तो ये पहली पसंद होती है और वो हर रोज गर्मियों में इसका सेवन करते हैं।

विज्ञापन

इसलिए आज हम आपके लिए घर पर रूह अफजा शरबत बनाने की रेसिपी लेकर लाए हैं, जी हां वही रूह अफजा शरबत, जिसे गुलाब का शरबत (Gulab ka Sharbat) भी कहा जाता हैं, तो चलिए जान लेते हैं, रूह अफजा शरबत बनाने की रेसिपी।

रूह अफजा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

गुलाब की पंखुड़ियां- 02 कप, शक्‍कर- 1/2 किलो, साइट्रिक एसिड/टार्टरिक एसिड- 01 चुटकी

विज्ञापन

रूह अफजा शरबत बनाने की विधि

रूह अफजा शरबत बनाने के लिए सबसे पहले रूह अफजा तैयार करना होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को लेना है और इन्हें अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसके बाद गुलाब की पंखुड़ियां और थोड़ा सा पानी को मिक्‍सर में डालकर उसका पेस्ट बना लें।

इसके बाद एक पैन में आधा कप पानी, गुलाब का पेस्‍ट और शक्‍कर डाल लें और चलाते हुए मीडियम आंच पर पका लें। इसके बाद जब ये पेस्ट हल्‍का गाढ़ा होने लगे तो उसमें साइट्रिक एसिड डाल दें और इस पेस्‍ट को चलाते रहें। इसके बाद जब ये पूरी तरह से गाढा हो जाए, तो इसे गैस से उतार लें।

विज्ञापन

इसके बाद इस पेस्ट को ठंडा होने दें और जब ये ठंडा हो जाए तो इसे छान लें। इसके बाद रूह अफजा शरबत यानी गुलाब का शरबत बनाने के लिए चार गिलास पानी में दो बड़े चम्‍मच रूह अफजा डालें और इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद आप इसमें कटी हुई स्‍ट्राबेरी भी डाल सकते हैं। इसके बाद आप इसे सर्व करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ