Raksha Bandhan: रक्षाबंधन इस बार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। यह त्यौहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। रक्षाबंधन के लिए सभी बहनें कपड़ों और राखियों की शॉपिंग शुरू कर देती हैं। इसके साथ ही इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। बहुत सी ऐसी लड़कियां हैं जो राखी पर तरह-तरह के हेयर स्टाइल बनाने का सोचती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो राखी पर अपनी आउटफिट से मैच करती हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं नायरा के कुछ फेमस और आसान हेयर स्टाइल्स के बारे में जिन्हें आप भी राखी के दिन अपना सकती हैं।
हेयर कर्ल्स
नायरा का यह हेयर स्टाइल काफी सुंदर और क्लासी लगता है। अगर आप चाहें तो इस राखी अपने बालों को सिंपल और सुंदर लुक देने के लिए कर्ल कर सकती हैं। यह स्टाइल हर आउटफिट के साथ अच्छे से मैच करता है और फेस को भी ग्रेसफुल लुक देता है।
फ्रंट ट्विस्ट
आप चाहें तो अपने बालों को फ्रंट से ट्विस्ट करके पीछे पिन-अप कर सकती हैं। यह हेयर स्टाइल बेहद सुंदर लगता है और चेहरे की खूबसूरती को उभारता है। नायरा का ये लुक काफी ट्रेंडी और एलिगेंट है। अगर आप चाहें तो इस स्टाइल को अपना सकती हैं।
वन साइड ट्विस्ट
इस स्टाइल में आप अपने बालों को एक साइड से ट्विस्ट कर सकती हैं और पीछे पिन करके उसमें कुछ हेयर एक्सेसरीज लगा सकती हैं। यह लुक देखने में क्लासी और स्टाइलिश लगता है और हर आउटफिट के साथ जाता है। आप इस स्टाइल का चुनाव कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर अपनी नन्ही राजकुमारी के हाथों में सजाइए ये सुंदर डिजाइन, Aww कहने पर मजबूर हो जाएंगे आप
ओपन हेयर के साथ एक्सेसरीज
अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो बालों को खोलकर हल्की-फुल्की एक्सेसरीज लगा सकती हैं। इससे आपके बालों को मिनिमल टच मिलेगा लेकिन यह लुक बहुत खूबसूरत दिखेगा और आपकी ड्रेस के साथ मैच भी करेगा।
सिंपल पोनीटेल
अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहतीं हैं तो सिंपल पोनीटेल भी एक बेहतरीन विकल्प है। नायरा की यह स्टाइल हर मौके के लिए परफेक्ट है और जल्दी बन जाती है। इसके साथ ही यह हर ड्रेस के साथ सूट हो जाएगी। तो अगर आप चाहें तो इस स्टाइल का चुनाव कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: राखी की थाली को बनाएं त्योहार का स्टार, ये आइडियाज जरूर करें ट्राय
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
1 hr agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
3 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
4 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
6 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
23 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines