Raksha Bandhan: क्या आप भी अपनी लाडली 3 से 6 साल की बेटी के लिए रक्षाबंधन पर कुछ खास डिजाइन आइडिया सोच रहे हैं तो यह समय है कुछ क्रिएटिव और प्यारे डिजाइनों को अपनाने का। इस उम्र की बच्चियों को मेहंदी लगवाने का काफी शौक होता है। इसके साथ ही बच्चों को कार्टून, फूलों, तितलियों और चमकदार चीजों का बहुत शौक होता है, इसलिए इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए कुछ स्पेशल डिजाइन बनाए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी डिजाइन के बारे में जो कि आपकी बेटी के हाथो में काफी सुंदर और क्यूट लगेगी।
बैक हैंड फ्लोरल डिजाइन

इस डिजाइन में हाथ के पीछे (बैक साइड) एक प्यारा सा फूल बनाया जाता है, जिससे हाथ बहुत सुंदर दिखता है। यह बच्चों के लिए एकदम परफेक्ट है क्योंकि यह छोटा, सिंपल और जल्दी सूखने वाला होता है। इसके साथ ही यह डिजाइन आपकी बेटी को भी काफी पसंद आएगी।
फिंगर टिप डिजाइन

बच्चियों के हाथ में भरी हुई डिजाइन कुछ खास अच्छी नहीं लगती है। इसलिए आप चाहें तो केवल उंगलियों के सिरों (टिप्स) पर डिजाइन बना सकते हैं। आप इसमें डॉट्स, छोटी-छोटी बेल या पत्तियां बनाए। यह डिजाइन छोटा लेकिन बहुत आकर्षक लगता है और बच्चों को मेहंदी लगाने में परेशानी भी नहीं होती।
टॉप फिंगर टिप डिजाइन

इस डिजाइन में केवल ऊपरी हिस्से यानी उंगली की ऊपर की सतह पर फूल या पत्तियों की छोटी डिजाइन बनाई जाती है। यह बहुत मिनिमल लेकिन ट्रेंडी लुक देता है और छोटे हाथों पर बहुत प्यारा लगता है।
बेल डिजाइन

बेल डिजाइन बच्चों के हाथों में काफी ज्यादा सुंदर लगती हैं। आप एक पतली बेल बना सकते हैं। जिसमें पत्तियां और फूल हो सकते हैं। यह बहुत ही क्लासी और पारंपरिक लुक देता है। इसे लगाना भी आसान होता है और सूखने में ज्यादा समय नहीं लगता।
फ्रंट सिंपल फ्लोरल डिजाइन

इस डिजाइन में हाथ की हथेली पर एक छोटा सा फूल और कुछ पत्तियां बनाई जाती हैं। यह बहुत ही सिंपल और खूबसूरत डिजाइन होती है जो बच्चों के हाथों पर बेहद प्यारी लगती है।