How To Make Badam Halwa: आज यानि कि 13 अक्टूबर 2022 को करवाचौथ का त्योहार पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इसके लिए वह सोलह श्रृंगार करके सजती संवरती हैं। फिर चांद को देखकर ही व्रत खोलती हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए बादाम का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। बादाम का हलवा स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। इसको बनाने में आपको कुछ ही मिनट लगते हैं। इसको बनाकर आप उपवास को खोल सकती हैं, तो चलिए जानते हैं बादाम का हलवा बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – दिवाली सेलिब्रेशन पर बनाएं बिहार की खास डिश चावल का पीठा, स्वाद होता है लजीज, जानें रेसिपी
- बादाम हलवा बनाने की आवश्यक सामग्री-
- बादाम 300 ग्राम
- दूध 100 मिली
- घी 100 ग्राम
- चीनी 100 ग्राम
- केसर 1 चुटकी
- चांदी का वर्क थोड़ा
- इलायची पाउडर 1 चम्मच
अभी पढ़ें – भईया दूज पर रसीले गुलाब जामुन के साथ करें भाई का टीका, ये रही बनाने की विधि
बादाम हलवा बनाने की रेसिपी-
- इसको बनाने के लिए आप 300 ग्राम बादाम को रात भर भिगोकर रख दें।
- फिर आप अगली सुबह बादाम को छीलकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप इसमें 2 चम्मच दूध डालें और मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर आप एक गहरे तले वाली कढ़ाई में घी डालकर पिघलाएं।
- इसके बाद आप इसमें बादाम का गाढ़ा पेस्ट डालें और चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
- फिर आप इसमें बचा हुआ दूध और चीनी डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इसको करीब 10 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- फिर आप इसमें केसर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपका स्वादिष्ट बादाम का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
- आप इसको चांदी के वर्क से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
11 hrs agoदशहरा पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, मैसेज और कोट्स
12 hrs agoघर पर सिर्फ 7 दिन में उगाएं सरसों और मूंग के माइक्रोग्रीन्स, यहां जानिए
18 hrs agoमहानवमी पर अपनों को भेजें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें मैसेज
19 hrs agoफ्रंट हैंड से लेकर बैंक हैंड तक, दशहरा पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
19 hrs agoदशहरा पर छुट्टी है तो परिवार के साथ करें ये 7 एक्टिविटीज, यादगार बनेगा दिन
20 hrs agoनवरात्रि के आखिरी दिन क्या प्रसाद बनाएं? ट्राई करें ये आसान रेसिपी
21 hrs agoनवमी पर बच्चों को खिलाएं कुछ खास, बनाएं व्रत वाले पनीर रोल्स
21 hrs agoअपनों को भेजें मां दुर्गा की भक्ति से भरे ये खास संदेश, कोट्स और स्टेटस
23 hrs agoदशहरा पर घर पर बनाएं हलवाई जैसी मिल्क रोल बर्फी, बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines