---विज्ञापन---

Monsoon Hair Fall Tips: बरसात में क्यों बढ़ जाता है बालों का झड़ना? मानसून शुरू होने से पहले जरूर अपनाएं ये आसान टिप्स

Monsoon Hair Fall Tips: मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन यही मौसम बालों के लिए नई परेशानी की वजह बन जाता है. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि इस मौसम में उनके बाल झड़ने लगते हैं, जिससे गंजापन का डर बढ़ जाता है. ऐसे में हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

---विज्ञापन---

Barsaat Mein Baal Jhadna Kaise Rookein: मानसून सीजन में बालों के झड़ने की शिकायत बहुत आम हो जाती है. हर जगह लोगों का एक ही सवाल रहता है कि आखिर बरसात शुरू होते ही हमारे बाल झड़ने क्यों लगते हैं? कई एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इसकी सबसे बड़ी वजह अनजाने में ऐसी गलतियां कर होती हैं, जो बालों को और कमजोर बना देती हैं. जैसे गीले बालों को तुरंत बांध लेना, जोर से तौलिए से रगड़कर सुखाना, उलझे बालों में पतली कंघी चला देना या बार-बार स्ट्रेटनर और ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करना. गीले बाल सबसे ज्यादा नाजुक होते हैं और इस समय उन पर ज्यादा दबाव डालने से टूटने की आशंका बढ़ जाती है. वहीं, अगर स्कैल्प पर नमी लंबे समय तक बनी रहे, तो फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए मानसून में बालों के साथ थोड़ा नरम व्यवहार करना जरूरी है, ताकि जड़ें मजबूत रहें और हेयर फॉल कंट्रोल में रहे.

यह भी पढ़ें:Monsoon Travel Destinations: बारिश में घूमने का बना रहे हैं प्लान? दिल को सुकून देने वाली ये 4 जगहें न करें मिस!

---विज्ञापन---

मानसून में बालों की देखभाल के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अगर आप चाहते हैं कि बारिश के मौसम में बाल कम टूटें और हेल्दी बने रहें, तो अपनी हेयर केयर रूटीन में कुछ आसान बदलाव कर लें. सही देखभाल से हेयर फॉल काफी हद तक कम किया जा सकता है. वहीं अगर आप अपने आदतों में बदलाव नहीं लाते हैं, तो आपको पूरे सीजन इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिससे न सिर्फ गंजापन का खतरा बढ़ेगा बल्कि आत्मविश्वास भी कमजोर हो जाएगा.

बालों की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स:

  • स्कैल्प को साफ रखें: सप्ताह में 2 बार माइल्ड शैंपू से बाल धोएं, ताकि पसीना, तेल और गंदगी जमा न हो. गंदी अक्सर बालों को कमजोर कर देती है, जिस कारण बाल झड़ने का खतरा बढ़ जाता है.
  • गीले बाल न बांधें: बाल पूरी तरह सूखने के बाद ही बांधें, वरना जड़ें कमजोर हो सकती हैं.
  • चौड़े दांतों वाली कंघी इस्तेमाल करें: इससे उलझे बाल आसानी से सुलझेंगे और टूटेंगे कम.
  • हफ्ते में एक बार ऑयलिंग करें: नारियल या बादाम तेल से हल्की मसाज करने पर जड़ों को पोषण मिलता है.
  • हीट स्टाइलिंग कम करें: स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर और कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल कम से कम करें.

अगर इन आदतों को समय रहते अपनाया जाए, तो मानसून में बालों का झड़ना, फ्रिज और स्कैल्प की दिक्कतों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Open Pores से छुटकारा दिला सकता है ये Homemade Toner, शीशे जैसी चमकेगी आपकी

First published on: Jun 21, 2026 06:38 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola