---विज्ञापन---

Monsoon Travel Destinations: बारिश में घूमने का बना रहे हैं प्लान? दिल को सुकून देने वाली ये 4 जगहें न करें मिस!

Monsoon Travel Places: मानसून का मौसम सिर्फ ठंडी हवाओं और मिट्टी की खुशबू तक सीमित नहीं है, बल्कि यह घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए भी सबसे खूबसूरत समय माना जाता है. बारिश में पहाड़, झरने, हरियाली और बादलों से घिरी वादियां किसी जादुई नजारे से कम नहीं लगतीं. अगर आप भी इस सीजन में सुकून भरी यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगहें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

---विज्ञापन---

बरसात का मौसम आते ही देश के कई पर्यटन स्थल एकदम अलग रंग में नजर आने लगते हैं. जहां गर्मियों में सूनी दिखने वाली पहाड़ियां होती हैं, वहीं मानसून में वही इलाका हरी चादर ओढ़ लेता है. झरनों का पानी तेज हो जाता है, घाटियों में धुंध उतर आती है और ठंडी हवा पूरे माहौल को बेहद सुकूनभरा बना देती है. यही वजह है कि बहुत से लोग बारिश के मौसम में ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहां प्रकृति को करीब से महसूस किया जा सके और कुछ दिन शहर की भागदौड़ से दूर शांति में बिताए जा सकें.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से 400 KM दूर ये ऑफ बीट हिल स्टेशन में मिलेगा जन्नत जैसा सुकून! इस वीकेंड का बना लें

---विज्ञापन---

मुन्नार और कूर्ग

अगर आप मानसून में दक्षिण भारत घूमने का सोच रहे हैं, तो केरल का मुन्नार और कर्नाटक का कूर्ग शानदार विकल्प हो सकते हैं. मुन्नार अपनी चाय की ढलानदार पहाड़ियों, ठंडी हवा और धुंध से ढके नजारों के लिए जाना जाता है. वहीं, बारिश के मौसम में यहां के झरने और आसपास की हरियाली और भी खूबसूरत लगने लगती है. वहीं कूर्ग को अक्सर इसकी कॉफी बागानों, शांत पहाड़ियों और ताजगी भरे मौसम के लिए पसंद किया जाता है. मानसून के दौरान यहां बहने वाले झरने और बादलों से घिरी सड़कें सफर को बेहद यादगार बना देती हैं. मानसून में घूमने के लिए यह दोनों जगहें बेस्ट माने जाते हैं.

चेरापूंजी भी लिस्ट में शामिल

अगर आप बारिश को उसके सबसे खूबसूरत रूप में देखना चाहते हैं, तो मेघालय का चेरापूंजी आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए. यह जगह अपनी लगातार बारिश, गहरी घाटियों, ऊंचे झरनों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है. मानसून के दिनों में यहां का नजारा और भी मनमोहक हो जाता है. खासकर बादलों के बीच बहते झरने और हर तरफ फैली हरियाली यात्रियों को एक अलग ही अनुभव देती है. प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती.

---विज्ञापन---

लोनावला दूर कर देगी थकान

महाराष्ट्र का लोनावला मानसून में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में गिना जाता है. मुंबई और पुणे के लोगों के लिए यह एक आसान और शानदार वीकेंड डेस्टिनेशन है. बरसात के मौसम में यहां की पहाड़ियां, छोटी-छोटी वादियां और अचानक रास्ते में दिखने वाले झरने सफर को बेहद खास बना देते हैं. यहां का मौसम न ज्यादा ठंडा होता है और न ही बहुत मुश्किल, इसलिए परिवार, दोस्तों या कपल ट्रिप के लिए यह एक आरामदायक विकल्प बन जाता है. अगर आप कम समय में सुकूनभरी यात्रा चाहते हैं, तो लोनावला अच्छा चुनाव हो सकता है.

यह भी पढ़ें: मथुरा-वृंदावन में ई-रिक्शा और ऑटो पर सख्ती, गलती से की ये हरकत, तो सीधा 20 हजार तक

---विज्ञापन---

First published on: Jun 21, 2026 05:31 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola