Kitchen Hacks: गर्मियों में खाना नहीं होगा खराब! बस अपनाएं ये 5 Easy Tips

Kitchen Hacks And Tips: गर्मियों में अक्सर खाना खराब जल्दी होता है और इस वजह कभी-कभी बहुत सारा खाना वेस्ट होता है। ऐसे में ये कुछ किचन टिप्स हैं, जो आपके खाने को सही रखने में मदद कर सकते हैं।

Kitchen Hacks
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर बचा हुआ खाना फ्रिज में रखने से अब काफी हद तक प्रॉब्लम दूर हो गई है, लेकिन फिर भी काफी सावधानी के रखने के बाद भी खाना खराब हो ही जाता है। ऐसे में खाने को स्टोर करके कैसे रखें। आइए जान लेते हैं ये कुछ रसोई के ये टिप्स..

फ्रिज की जांच करें 

जब गर्मियों में भोजन को खराब होने से बचाने की बात आती है तो आपका फ्रिज सेफ करके रखता है।  इसलिए यह जरूरी है कि यह अच्छी कंडीशन में हो। इसके अलावा इसकी सभी शेल्फ साफ करें, फ्रिज के अंदर के छेदों को साफ करें और ये भी देखें कि फ्रीजर में बर्फ जमा न हो।

खाना अच्छे से स्टोर करें

फल, सब्जियां और डेयरी जैसे सभी जल्दी खराब होने वाले फूड प्रोडक्ट को फ्रेश बनाए रखने और उनके शेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे के तापमान पर रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

फ्रेश मटेरियल को प्रायोरिटी दें

अगर आप बहुत सारे डिलीशियस फूड और सलाद बनाना चाहते हैं या बहुत सारी सब्जियों का स्टॉक करना चाहते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके उनका इस्तेमाल करने को प्रायोरिटी दें।

अपना स्टॉक घुमाएं

कभी-कभी ऐसा होता है कि फ्रिज में रखे भोजन को भूल जाते हैं, तो एक बार जरूर चेक कर लें। जब भी आप किराने का सामान लेने जाएं, तो सभी पुरानी चीजों को पहले सामने ले आएं और नई चीजों को पीछे रखें, इससे आप अपडेट रहेंगे और सामान के खराब होने की संभावना कम हो जाएगी।

विज्ञापन

अपनी रसोई साफ रखें

साफ रसोई को बनाए रखने के लिए अपने रेफ्रिजरेटर, पेंट्री और रसोई की सतहों को रेगुलर रूप से साफ करें। यह फफूंद, बैक्टीरिया और अन्य दूषित पदार्थों के विकास को रोकता है जो खाने को खराब कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ